दान-पुण्य कर श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाई निर्जला एकादशी
दान-पुण्य कर श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाई निर्जला एकादशी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। निर्जला एकादशी पर्व गुरुवार को मेहंदी नगरी सोजत में परम्परागत हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जल संरक्षण से जुड़े पर्व पर जगह-जगह दान-पुण्य के आयोजन किए गए। शहर में जगह जगह जूस की बोतलें, ज्यूस, छाछ व फलों का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने निर्जला/भीमसेनी एकादश को शारीरिक क्षमतानुसार आंशिक व पूर्ण रूप से निर्जल या निराहार रहकर उपवास रखा। कई जगहों पर मिट्टी से भरे जल-पात्र व फल जरूरतमंद लोगों के लिए रखे गए।

निर्जला एकादशी पर केरिया जी बास के बाहर जरूरतमंदों व राहगीरों को मट्ठादार छाछ वितरित की गई जहां राजीव माथुर दीपक तोषनीवाल भावेश जयपाल अमित भूतड़ा नरेश मरेठा प्रीति माथुर नीतू सेन जगदीश सोनी गर्वित भुवी राघव आयुषी राजेंद्र टांक कुलदीप ने अपनी सेवाएं दी। वहीं मेन बाजार में पूर्व पार्षद गणपत बौराणा, मानकचन्द सीरवी वैनाराम सीरवी महेन्दर राठौड़ ऊर्जाराम भाटी व साथियों ने शरबत का वितरण किया। नेहरू पार्क, तहसील परिसर बस स्टेशन, पावटा के अलावा भी कई जगह शरबत ज्यूस छाछ व फलों का वितरण किया गया।
गौशाला व जगह जगह गौ माता के लिए मतीरे, गुड़, केले व सब्जी की सेवा की गई। मछलियों को आटा, कीड़ी नगरा, गायों को घास का वितरण किया गया। लोगों ने उपवास दान पुण्य व पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
