किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर की तैयारियां जोरो पर

किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर की तैयारियां जोरो पर

*किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर की तैयारियां जोरो पर 

जोधपुर /   रातानाड़ा माहेश्वरी जनपयोगी भवन में शहर में सृजन किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर 3 सें 7 जून तक आयोजित  होने वाले शिविर की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो रही हैं।विभिन्न समितियां अपने अपने कार्यों को अंतिम रूप दें रही हैं। गीता परिवार जोधपुर शाखा अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी ने बताया कि शिविर में लगभग 200 छात्राएं हिस्सा लेगी।  बुधवार को जोधपुर संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी एवं परिवहन अधिकारी मर्दुला शेखावत सें मुलाक़ात कर शिविर की जानकारी दी गईं एवं पंच दिवसीय कैम्प में आमंत्रित किया गया। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. बीना गोयल 6 जून को किशोरियों को चिकित्सा परामर्श देगी ।