बुढ़ायत माता मंदिर पर भव्य पाटोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को दिया निमंत्रण
बुढ़ायत माता मंदिर पर भव्य पाटोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से
सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को दिया निमंत्रण
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शक्ति एवं भक्ति के प्रतीक लुंडावास ग्राम के बुढ़ायत माता मंदिर पर आषाढ़ सुदी चतुर्दशी को होने वाले भव्य पाटोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है रविवार को इसी क्रम में बुढायत माता मन्दिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र प्रकाश व्यास अध्यक्ष जितेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र व्यास ,एडवोकेट जुगल किशोर दवे, वैभव व्यास ने फालना पहुँच कर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को 28 जुलाई को लुण्डावास पाटोत्सव में आने के लिए निमंत्रण दिया।
इस बार पाटोत्सव पर आनन्दी लाल, चिरंजी लाल दवे , कांतिलाल दवे द्वारा महाआरती एवं महाप्रसादी का पुण्य लाभ प्राप्त किया जाऐगा। आयोजन को लेकर अध्यक्ष व्यास सहित पूर्व अध्यक्ष हितेन्द्र व्यास, त्रिभूवन नारायण जोशी,सचिव चन्द्र शेखर श्रीमाली ,चेतन व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास,माधव शास्त्री ,मुनेश व्यास,सुदीप व्यास, जगदीश नारायण श्रीमाली, मनोज जोशी, महेंद्र ओझा चेतन दवे, धर्मेन्द्र व्यास, मितेश व्यास, सहित भक्त गण जुटे हुए हैं।