आईएफडब्लूजे सोजत उपखंड की बैठक सम्पन्न
*आईएफडबल्यूजे पत्रकारों के हितो के लिए समर्पित संगठन : जिलाध्यक्ष जोशी*
*पत्रकार संघ सोजत उपखंड की बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा*
सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट IFWJ के पाली जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़े पत्रकार संगठन के रूप में इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की स्थापना 28 अक्टूबर 1950 को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुई है। आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में श्रमजीवी पत्रकारों के हितार्थ कार्य करने वाला यह देश का सबसे बड़ा पंजीकृत ट्रेड युनियन संघ है।
जोशी रविवार को स्थानीय मोदियो के बास स्थित रुचिर विद्या सदन में आयोजित IFWJ सोजत उपखंड पत्रकार संघ की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इस मौके आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि स्थापना के समय से ही आई.एफ.डब्ल्यू.जे. राजस्थान इकाई भी पत्रकारों के हितार्थ सदैव संघर्षशील रहा है। पाली जिले की कमान सशक्त नेतृत्व के हाथों में है। गहलोत ने कहा कि उपखंड सोजत संगठन सदैव पत्रकारों के हितार्थ खड़ा रहेंगा। नवनीत राय रूचिर ने कहा कि संगठन पत्रकार हित एवं पत्रकारिता की गरीमा को ध्यान में रखते हुए समय समय संवाद की श्रृंखला बनाएं रखेगा। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े भुवनेश टांक ने कहा कि पत्रकारिता के मानकों को ध्यान में रखते हुए मीडिया से जुड़े अनुभवी जनों के सानिध्य में कार्यशाला आयोजित कर पत्रकारिता को उंचाईया प्रदान की जाएं। डा.राम स्वरुप भटनागर ने कहा कि जर्नलिज्म के फंडामेंटल उद्देश्यों पर पत्रकारिता केंद्रीत हो। संघ के जिला सचिव अब्दुल समद राही ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है जो समाज को सच्चाई का रास्ता दिखाता है। जिला कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश चौहान ने कहा जनता की आवाज को निष्पक्ष एवं निर्भीकता से उठाना संघ का लक्ष्य है। आभार की रस्म अशोक गहलोत ने अदा की। इस मौके आईएफडब्ल्यूजे के मनोनीत जिला अध्यक्ष अरुण जोशी, उपखंड पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे सोजत अध्यक्ष कैलाश गहलोत, जिला सचिव अब्दुल समद राही,जिला सदस्य ओम प्रकाश चौहान का साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया। इस मौके वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश राठौड़, गोविंद गर्ग, डॉ. रशीद गौरी,ओमप्रकाश बौराणा, राकेश भटनागर, दिव्येश जोशी, अभिषेक भटनागर, भवानीसिंह बागावास , महावीर गहलोत, अर्जुनलाल चौहान, हरीश गहलोत, गजेन्द्र गहलोत, इस्माइल खान सहित कई पत्रकार साथी मौजूद थे। अंत में आगामी बैठक का एजेंडा एवं पत्रकारों के कार्यशाला आयोजन पर विचार किया गया। इस मौके संगठन को मजबूत करने के लिए उपखंड के सभी पत्रकारों तक विश्व के सबसे बड़े पत्रकार संघ के उद्देश्य पर सार्थक संवाद करने के सुझाव पर भी चर्चा हुई।