सेड़वा व बाखासर से जोधपुर के लिए दो रोडवेज बसें शुरू

सेड़वा व बाखासर से जोधपुर के लिए दो रोडवेज बसें शुरू

सेड़वा व बाखासर से जोधपुर के लिए दो रोडवेज बसें शुरू

बाड़मेर/ चौहटन विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांवों को अन्य जिलों व गुजरात से सीधा रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के लिए चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सेड़वा व बाखासर से जोधपुर के लिए दो नवीन एक्सप्रेस बसें बुधवार को से प्रारंभ कर दी है। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल आगार प्रबंधक ओमप्रकाश पूनिया ने इन बसों को हरी झंडी दिखा कर बुधवार को बाड़मेर बस स्टैंड से रवाना किया। रोडवेज के इस बस प्रस्थानगी उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चौहटन पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान रूपाराम सारण प्रोफेसर मेघाराम गढ़वीर रमेश सिंह इंदा ने भी शिरकत की। पंडित प्रेम पर्वत ने निर्मित मंत्रोच्चार पूजा पाठ एवं आरती कर के बस रवानगी की।

   कार्यक्रम की शुरुआत में रोडवेज आगार प्रबंधक एवं स्टाफ की ओर से चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल प्रधान रुपाराम प्रोफेसर गढ़वीर का साफे व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद रोडवेज बस चालक श्रवण राम एवं परिचालक अशोक जाखड़ को अतिथियों की ओर से साफे पहनाकर बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि चौहटन विधानसभा के प्रत्येक बड़े गांव को रोडवेज बस सुविधा से जोड़ना मेरा एक सपना था। गत वर्ष भी पन्नोणियों का तला लीलसर पंवारिया तला दीपला उदयपुर के लिए रोडवेज बसें शुरू की। इस वर्ष दो बसों की स्वीकृति मिली है। चौहटन से सूरत व चौहटन से दिल्ली हरिद्वार बसें शुरू करवाने के प्रयास जारी है। विधायक मेघवाल ने लंबी दूरी की दो नवीन बसें शुरू करवाये जाने के लिए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री (परिवहन) को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है। सेड़वा में भी वगतेश बिश्नोई एवं कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस चालक परिचालक को मिठाई खिलाकर एवं साफे पहनाकर बस का स्वागत किया। उन्होंने विधायक मेघवाल को दो नवीन बसों की उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया।