पाली जिला कलेक्टर होंगे डा.गोस्वामी   

पाली जिला कलेक्टर होंगे डा.गोस्वामी   

पाली जिला कलेक्टर होंगे डा.गोस्वामी                            पाली /डॉ. रविंद्र गोस्वामी पाली के नए जिला कलेक्टर होंगे लक्ष्मी नारायण मंत्री का तबादला कर उन्हें आयुक्त टीएडी,उदयपुर एवं आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर लगाया गया है।

वहीं डॉ. रविंद्र गोस्वामी को पाली का नया जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इससे पहले डॉ. गोस्वामी संयुक्त शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मिशन निदेशक जल जीवन मिशन राजस्थान जयपुर के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा जारी IAS तबादला सूची में पाली जिले में भी बदलाव किया गया है।