तीन मकानों की चोरी आरोपी गिरफ्तार
तीन मकानों की चोरी आरोपी गिरफ्तार पाली /एक गांव में 3 मकानों में चोरी की वारदात कर लाखों रुपए के गहने चोरी के मामले में गुड़ा एंदला थाना पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन किलो चांदी के गहने और वारदात में उपयोग की बाइक जब्त की है। मामले में गुड़ा एंदला थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि देवाराम और अर्जुन को पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले रविन्द्र और मोनू उर्फ रणवीर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गहने बेच दिए लेकिन रुपए इन्हें पूरे नहीं मिले थे।
आरोपियों के हाथों में कुछ हजार रुपए हाथ में आए दोनों ने साथ बैठकर पार्टी की। एएसपी जयसिंह तंवर ने बताया कि जूनी एंदला (गुड़ा एंदला) के देवाराम पुत्र राजाराम, डेंडा (गुड़ा एंदला) के अर्जुन पुत्र रामलाल को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। साथ ही ब्यावर के हाउसिंग बोर्ड गड़ी थोरिया मसुदा रोड हाल पाली के बजरंग बाडी निवासी मोनू उर्फ विरसा उर्फ रणवीर पुत्र लक्ष्मण और खौड (गुड़ा एंदला) हाल पाली के शास्त्री नगर बजरंगबाड़ी निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र भैराराम को गिरफ्तार किया।