शहीदों को दी श्रृद्वाजंलि ,राष्ट्रगीत का गायन हुआ

शहीदों को दी श्रृद्वाजंलि ,राष्ट्रगीत का गायन हुआ

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर’

’शहीदों को दी श्रृद्वाजंलि ,राष्ट्रगीत का गायन हुआ ऑनलाइन सैल्फी ली’

पाली 23 मार्च। कला, साहित्य व संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में आगामी विशेष चरण के तहत आज सोमवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सभी कार्यालयों में राष्ट्रगीत का गायन किया गया और शहीदों को श्रृदांजलि देकर उनके बलिदान को याद किया। इसके साथ ही जिला कलक्टर कार्यालय में भी इसका आयोजन किया गया।

इसके साथ ही संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध लिंक से आनलाईन सैल्फी लेकर अपलोड की गयी। 23 मार्च से शुरू हुए विशेष चरण के दौरान प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीर शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव सहित वंदे मातरम् के इतिहास से जुड़े वीरों और योद्धाओं को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवधि में शैक्षणिक संस्थानों शासकीय कार्यालयों जिला मुख्यालयों स्थानीय निकाय क्षेत्रों एवं तहसील स्तर के प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया। सभी कार्यालयों में कला साहित्य विभाग के पोर्टल से म्यूजिकल वीडियों बनाकर अपलोड किए गए ।

विशेष चरण के तहत शहीदी दिवस का शुभारंभ जिला कलक्टर एलएन मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक साथ सभी अधिकारी व कार्मिकों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया। शहीद भगतसिंह राजगुरू सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री अति. जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत जनप्रतिनिधि विकास बुबकिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

------------------------------