राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं के हितों के लिय कार्य कर रही है - शंकर गोरा
राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं के हितों के लिय कार्य कर रही है - शंकर गोरा
टोंक । प्रदेशाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा शंकर गोरा सोमवार को युवा संवाद यात्रा के निमित टोंक आए जहां भाजपा कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शंकर गोरा ने संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को केंद्र में रख कर अपनी राजनीति एवं नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं।भाजपा सरकार की नीतियां रोजगार, शिक्षा एवं स्वावलंबन को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2026 में अलग-अलग विभागों में युवाओं के लिए एक लाख से अधिक सरकारी भर्तियां निकाल कर कैलेंडर जारी कर दिया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व राजस्थान की सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को आगे आने राजनीति से जुड़ने मुख्यधारा में शामिल होने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है। इस मौके पर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा पेंशनर राज्य कर्मचारियों की पेंशन संबंधी सुविधाओं को छीनने राज्य सरकार में युवाओं की भागीदारी कितनी एवं आगामी होने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों में युवाओं के प्रतिनिधित्व के बाबत एवं हाल ही में बड़ी तेजी से वायरल हो रहे वीडियो जिसमें किसी कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख सत्य नारायण चौधरी से पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को जबरन यह कहते कि अरे इधर दे माईक दिखाया गया है, आदि के बारे में सवाल पूछे गए जिनका प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने बड़े सहजता से जवाब दिए, पूर्व सांसद जोनापुरिया के वायरल वीडियो के मामले में कहा कि इस बाबत मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय नेतृत्व से बात की जाएगी। गोरा उस समय असहज नजर आए जब उनसे निकाय एवं पंचायतराज चुनावों में युवाओं को कितना प्रतिनिधित्व मिलेगा, इस प्रश्न को गोरा टालते नजर आए तथा पत्रकार को संतुष्ट नहीं कर सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों के जवाब सहजता से दिए लेकिन पूर्व सांसद जोनापुरिया के वायरल विडियो के बारे में अनभिज्ञता प्रकट करते हुए अपना पल्लू छुड़ाने का प्रयास करते नजर आए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,नरेश बंसल जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी रामचंद्र गुर्जर बबलू टैंकर युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जिला मंत्री तरुण टिक्किवाल राधेश्याम चांवला बीना छामुनिया रामकिशन गुर्जर नीलिमा आमेरा हरिराम यादव प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा प्रवक्ता रामावतार जुली शर्मा दशरथ सिंह मीडिया प्रभारी कमलेश यादव सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी कार्यालय प्रभारी शम्भू शर्मा सुनील जैन बलवंत मराठा आरव सिसोदिया हेमंत सैनी मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान सुरेश काचरिया श्योराज मुमाणा चरण सिंह चौधरी धारा सिंह फागणा नरेंद्र चोपड़ा पंकज पहाड़िया राहुल गुर्जर देवराज गुर्जर मनीष सिसोदिया उज्जवल गौतम आशीष शर्मा हर्षिता जैन लक्ष्मण चौधरीअजय सांखला एवं राकेश चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।