श्री महालक्ष्मी माताजी का पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न*

श्री महालक्ष्मी माताजी का पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न*

*श्री महालक्ष्मी माताजी का पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न*

*जय लक्ष्मी मंगल निधि मां लक्ष्मी श्री सुंदर लक्ष्मी...*

जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण दवे हाड़ी चान्द्रास गोत्रियों की कुलदेवी श्री महालक्ष्मी माता का पाटोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को चांदपोल के बाहर शिवबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता शिवकुमार दवे ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 7.15 बजे पं. सत्यनारायण दवे राजवेदिया के आचार्यत्व में गणपति पूजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अगली कड़ी में दुर्गा पाठ, पूजन व हवन तथा पूर्णाहुति हुई। 
पं. सत्यनारायण दवे के आचार्यत्व में 
नरेश दवे - श्रीमती अंजू दवे के साथ
पं. हितेश दवे, पं. अंजनी दवे, पं. विशाल दवे ने हवन में आहुतियां दी। शाम 7.45 बजे माताजी का विशेष श्रृंगार व महाआरती हुईं ततपश्चात महाप्रसादी हुई। 
रात को 8 बजे से पाल बालाजी मण्डली के भजन कलाकार कुलदीप दवे एवम उनकी टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमें आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा..., चौसट जोगनी ए देवी रे मन्द्रिये..., नगर में जोगी आया... इत्यादि से माता के भक्तजनो को बांधे रखा। 
रात्रि 10.30 बजे मातृशक्ति मंडल द्वारा रातीजोगा का भव्य आयोजन किया जो देर रात तक चला।
आयोजन में गुरुदत्त, गज्जू, पं. हितेश दवे, अमित दवे, राजेश, मृदुल, नलीन, विजय, अनुज, आलोक, सौरभ, हितेश, राहुल दवे   आदि ने जिम्मेदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया। पाटोत्सव 
के शुभ अवसर पर रमेश घोष अध्यक्ष हरिद्वार संस्था, तंत्र सम्राट अशोक दवे श्रीमाली, सत्यनारायण दवे,  लक्ष्मी नारायण दवे, रूपक दवे, करण दवे कैलाश श्रीमाली, मुकेश दवे एयरफोर्स, प्रकाश शर्मा, विक्रान्त दवे, अमित मधुसूदन दवे, प्रमोद दवे, नरेंद्र दवे, नंदकिशोर दवे, एडवोकेट रामेश्वर दवे, प्रशांत दवे, प्रवीण दवे के साथ ब्रह्मपुरी, महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले सैकड़ों चान्द्रास गोत्री बंधु, समाज के गणमान्य बंधु, मातृशक्ति श्रीमती, श्रीमती संतोष दवे,श्रीमतीभावना,अरुणा दवे व युवा उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।