385 नागरिकों को किया जागरूक
385 नागरिकों को किया जागरूक पाली /महिलाओं एव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील के. पवार के सुपरविजन में संचालित किए जा रहे "ऑपरेशन जागृति" एवं "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत मंगलवार 07 जुलाई 2026 को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड-1090 द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। *बापूनगर एवं सर्वोदय नगर में जनजागरूकता अभियान
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट-3 (राधा 390, गुड्डी 385), यूनिट-4 (इमरती 1823), यूनिट-6 (भजना 1435, संगीता 1768) द्वारा बापूनगर एवं सर्वोदय नगर क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों को राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान 15 लोगों के मोबाइल में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया तथा 55 नागरिकों को जागरूक किया गया। * *संध्या प्राइवेट लिमिटेड, मंडिया रोड में जागरूकता कार्यक्रम*
एंटी रोमियो स्क्वॉड-1090 प्रभारी एचसी पार्वती देवी मय जाप्ता एवं कालिका यूनिट-1 (एचसी राधा 1054), यूनिट-2 (एचसी संगीता 397, विनोद 67) द्वारा मंडिया रोड स्थित संध्या प्राइवेट लिमिटेड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 50 महिलाओं एवं 150 पुरुष कर्मचारियों को ऑपरेशन जागृति के तहत
महिला सुरक्षा, राजकॉप सिटीजन ऐप, गुड टच बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही 10 कर्मचारियों के मोबाइल में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया। * *सत्यम स्कूल, सूर्या कॉलोनी में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*
कालिका यूनिट-5 (पिंकू 1341) एवं यूनिट-7 (मनोज 1520) द्वारा सत्यम स्कूल, सूर्या कॉलोनी में 60 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, आत्मरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान 15 विद्यार्थियों के मोबाइल में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया। कॉलेज छात्राओं को राजकॉप ऐप की जानकारी कालिका यूनिट 5 की पिंकू 1341 द्वारा 10 कॉलेज छात्राओं के मोबाइल में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर महिला सुरक्षा एवं उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। * *जय जगदम्बा उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम*
कालिका यूनिट-3, 4 एवं 6 की टीम द्वारा जय जगदम्बा उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजीव गांधी कॉलोनी में 60 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऑपरेशन जागृति एवं महिला सुरक्षा संकल्प के तहत जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, पोक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1930, 112, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं के मोबाइल में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया।
अभियान की प्रमुख उपलब्धि
अभियान में 385लोगों ने भाग लिया 60मोबाईल मेंऐप डाऊनलोड करवाया गया।
अभियान के अंतर्गत निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट हेल्पलाइन: 9530420949
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090
पुलिस आपातकालीन सहायता: 100/112
साइबर हेल्पलाइन 1930, 9530420905
महिला अधिकारिता विभाग हेल्पलाइन: 8000298450
राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन 181
पुलिस नियंत्रण कक्ष, पाली: 8764875055
पाली पुलिस द्वारा आमजन से अपील राजकॉप सिटीजन ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला सहायता हेतु 1090, साइबर अपराध की सूचना के लिए 1930 एवं बच्चों से संबंधित मामलों में 1098 हेल्पलाइन का उपयोग कर पुलिस का सहयोग करें।