युवा प्रतिभा प्रदेश स्तर पर सोजत की कीर्ति पताका फहराऐगी : हितेंद्र व्यास 

युवा प्रतिभा प्रदेश स्तर पर सोजत की कीर्ति पताका फहराऐगी : हितेंद्र व्यास 

युवा प्रतिभा प्रदेश स्तर पर सोजत की कीर्ति पताका फहराऐगी : हितेंद्र व्यास 

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार का हुआ नागरिक अभिनन्दन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। औधोगिक क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार का बहुमान किया गया । इस मौके बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि युवा प्रतिभा प्रदेश स्तर पर सोजत की कीर्ति पताका फहराऐगी। व्यवस्था समिति सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र शेखर श्रीमाली ने कहा कि प्रतिभाएं अपनी कार्यकुशलता से उतरोतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करती हैं। अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास ने कहा कि सोजत को प्रदेश स्तर पर युवा राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना व्यक्तित्व एवं कृतित्व का अद्भुत संगम है। क्षत्रिय मेवाडा कलाल समाज के पुरोधा रामेश्वर मेवाड़ा ने कहा कि युवाओं को उर्जा प्रदान करना और सोजत के हितो की रक्षा के लिए एक बेहतरीन विकल्प मिल गया है। वहीं भाजयुमो उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने कहा कि आप सभी के स्नेह एवं सहयोग व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में उन्हें जो गुरुत्तर दायित्व मिला है उसके निर्वहन में कोई कमी नहीं रखेंगे इस मौके बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास,ललित कुमार व्यास, राणाराम पंवार,श्याम पंवार, सुभाष वर्मा, राहुल मेवाड़ा,पूर्व पार्षद तरुण सोलंकी,घांची समाज के. कन्हैयालाल परिहार, राजेश पंवार, कैलाश चंद्र सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। इस मौके उपाध्यक्ष पंवार का साफा माला पहनाकर बहुमान किया गया।