तीन आरोपी कंठी चोरी मामले में हुए गिरफ्तार   

तीन आरोपी कंठी चोरी मामले में हुए गिरफ्तार   

 तीन आरोपी कंठी चोरी मामले में हुए गिरफ्तार                     पाली /पुलिस ने कंठी (ठुसी) लूट की वारदात का खुलासा किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन मे  सदर थाना थानाधिकारी कपूराराम चौधरी के नेतृत्व टीम का गठन किया गया। जिसे 13 जुलाई को दर्ज मामले का खुलासा करने का  दायित्व सौंपा गया।
प्रार्थी  डुंगाराम पुत्र उम्मेदाराम जाति सिरवी उम्र 62 वर्ष पेशा खेती निवासी भालेलाव पीएस सदर पाली जिला पाली ने रिपोर्ट पेश की कि वह व उसकी पत्नी श्रीमति लीला देवी दोनो सामाजिक कार्यक्रम में गांव चवाडिया गये थे दोनों मोटर साईकिल से चवाडिया से खाना होकर वापस घर भालेलाव आ रहे थे समय करीब 3.45 पीएम पर हम  नयां गांव रिको से थोडा आगे बाम्बोलाई रोड कट से पहले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तब पीछे रिको की तरफ से एक मोटर साईकिल जिस पर तीन लडके बेठे हुए आए और मेरी मोटर साईकिल के आगे लाकर रोककर  मोटर साईकिल सहित लात मारकर नीचे गिरा दिया फिर मेरी पत्नी लीला के गले में पहनी हुई सोने की ठुसी को गले से जबरदस्ती छीनकर ले गये है।  रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 210  13 जुलाई को धारा 309 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना सदर पाली में दर्ज किया गया।

' थाना सदर पाली क्षेत्र के भालेलाव सरहद में अज्ञात मोटर साईकिल सवार नकाबपोश लूटेरो द्वारा प्रार्थी डुंगाराम की पत्नि के गहने में पहनी हुई सोनी कठी (ठुस्सी) लूट की वारदात होने की सूचना  पर पुलिस थाना सदर  पर प्राप्त हुई जिस पर लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु में कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर पाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर लूट की घटना के खुलासे के सार्थक प्रयास प्रारम्भ किये गये।
 दिनदहाडे हुई कंटी लुट की वारदात को गंभीरता से लिया जाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर टीम द्वारा आरोपीगणो के आने जाने का रुट का पता लगाया गया। टीम द्वारा संदिग्ध नकाबपोश लूटेरो को चिन्हित किया जाकर तकनिकी साक्ष्य एकत्रित कर गहनता से विश्लेषण किया गया। तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर टीम द्वारा लगातार 25 दिनो तक  कड़ी से कडी जोडते हुए लूट की वारदात को अन्जाम देने वाले बाबा गैंग का मुख्य सरगना सवाईराम बावरी निवासी निम्बोल सहित तीनो अभियुक्तो को दस्तयाब किया जाकर गहनता से तकनिकी आधार पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो तीनो अभियुक्तो द्वारा घटना करना स्वीकार किया हैं। जिस पर मुलजिमान सवाईराम, राधेश्याम व सुनिल को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आले दर्जे के नकबजन व चोर हैं, जिसने पूछताछ जारी है।