महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा
महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा पाली / शहर के अमरनाथ नगर स्थित मंदिर से महिलाऐं कावड़ लेकर शहर के मुख्य मार्ग से हर हर महादेव के नारे लगाते बजररंग बाग मंदिर पहुंची। वहां से कावड़ में जल भर आदर्श नगर, शीतला मंदिर, अम्बेडकर सर्किल होते हुए अमरनाथ नगर मंदिर में भगवान आशुतोष पर जल चढ़ाया । महिला मंडल की सुमित्रा राजपुरोहित ने बताया कि पिछले तीन वर्षो से कावड़ यात्रा निकलती हैं शहर मुख्य मार्गो से निकल कर पुनः अमरनाथ मंदिर पहुंचती हैं यहाँ भजन कीर्तन होते हैं। पूरे श्रावण मास भोले बाबा के भजन महिलाओ द्वारा गाए जाते हैं। आज की कावड़ यात्रा में महिलाओं ने धार्मिक माहौल में जयघोष करते हुए उत्साह से रंग बिरंगे परिधान पहन कर कावड़ यात्रा निकाली फिर प्रसादी का वितरण किया। रास्ते में कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया।