नर्स पूजा बाना का विदाई समारोह आयोजित
नर्स पूजा बाना का विदाई समारोह आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
डेह । कस्बे के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में नर्स पूजा बाना का विदाई समारोह आयोजित किया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ दिनेश फुलवारिया ने बताया कि नर्स का स्थानांतरण राजकीय आयुर्वेद औषधालय जायल हो गया था उन्हें आज विदाई दी गई।इनका कार्यकाल लगभग 4 साल यँहा डेह के औषधालय में रहा जिसमे इनकी सह्रदयता,मधुर व्यवहार,शालीनता,कार्य के प्रति निष्ठा के कारण गाँव वालों ने सराहना क़ी।आगामी समय के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

साथ ही डॉ दिनेश ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के बारे में जानकारी दी और इसके क्रियान्वन सम्बन्धी जानकारी देकर नशा आदि से दूर रहने के की अपील एवं दैनिक जीवन में आयुर्वेद अपनाने पर जोर दिया।इस दौरान योग प्रशिक्षक पवन कुमार ,ममता के अलावा पवन पहाड़िया,भंवरसिंह उदावत,हनुमानराम टोगसिया,महावीरचंद पांड्या,गोपालचंद तंवर,सत्यनारायण टेलर,पुसाराम टोगसिया,रामनारायण झाड़वाल,नवीन पहाड़िया,मैनादेवी,गीतादेवी,नन्दिनी,वीणा सुराणा आदि उपस्तिथ थे।