श्री केवलानन्द महाराज की वर्षी पर सत्संग में उमड़े श्रद्धालु  संतों के सानिध्य में हुआ बधावणा और प्रवचन

श्री केवलानन्द महाराज की वर्षी पर सत्संग में उमड़े श्रद्धालु  संतों के सानिध्य में हुआ बधावणा और प्रवचन

श्री केवलानन्द महाराज की वर्षी पर सत्संग में उमड़े श्रद्धालु  संतों के सानिध्य में हुआ बधावणा और प्रवचन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । मेला चौक स्थित श्री केवल अपरोक्ष आश्रम आचार्य पीठ में ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ श्रोतिय श्री अनन्त श्री विभूषित स्वामी केवलानन्द महाराज की द्वितीय वार्षिक वर्षी शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।

समस्त कार्यक्रम आचार्य ओम महाराज, प्रदेशाध्यक्ष षड् दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। आश्रम के व्यवस्थापक पूर्णानन्द महाराज की कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका रही।

इस अवसर पर सायं 7 बजे महाआरती व 7.15 बजे संतों का बधावणा किया गया। इसके बाद रात्रि 9.15 बजे से विशाल सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग में पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा वाराणसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं षड् दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत चेतनानन्दगिरी महाराज तथा रणजीत आश्रम बालोतरा के महामण्डलेश्वर स्वामी अमृतरामजी महाराज संत गोपाल दास बापू, सत्य सनातन आश्रम पिलुदरा हिम्मतनगर गुजरात ने प्रवचन दिए।

 संतों ने सनातन धर्म, गुरु महिमा और मानव जीवन के कल्याण पर प्रकाश डाला। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम में भजनों और प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

 वर्षी के उपलक्ष में पूरे दिन पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन भी किया गया।