राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजोला कलां में IN-DEED Foundation ने स्थापित की कंप्यूटर लैब
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजोला कलां में IN-DEED Foundation ने स्थापित की कंप्यूटर लैब
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
राजोला कलां। विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से IN-DEED Foundation की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजोला कलां में कंप्यूटर लैब स्थापित की गई। लैब में 10 लैपटॉप लगाए गए, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल लर्निंग का बेहतर अवसर मिलेगा।
कंप्यूटर लैब का विद्यालय को विधिवत हस्तांतरण IN-DEED Foundation के चीफ गेस्ट कैप्टन जी. आर. चौधरी, श्री विवेक राजोला एवं प्रोजेक्ट एसोसिएट हेमंत कुमार द्वारा किया गया। यह पहल IN-DEED Foundation के चेयरमैन श्री विक्रम राजोला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री श्रवण जी परिहार ने IN-DEED Foundation का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब की सुविधा से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ सीखने और अपने डिजिटल कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री गोविंद जी सिखवाल एवं जिला परिषद सदस्य, पाली श्री चुन्नीलाल जी राजोला भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लिए IN-DEED Foundation के प्रयासों की सराहना की।
कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यालय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल लर्निंग एवं तकनीकी कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की डिजिटल आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।