नगर निगम पाली के आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने पदभार किया ग्रहण
नगर निगम पाली के आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने पदभार किया ग्रहण पाली / नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बुधवार को पाली में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर उन्होंने कहाँ कि हर शहर में कार्यों की पांच प्राध्यामिकताएं होती हैं जिनमें रोड़ लाईट,साफ सफाई, अतिक्रमण हटाने, मानसून में पानी निकासी आदि प्रमुख हैं। जिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा साथ ही राज्य सरकार की शहरी योजनाओं का सुचारु संचालन किया जाएगा। उन्होंने पूर्व आयुक्त के कार्यों का जिक्र करते हुए स्टाफ व संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कार्य करने की बात कहीं। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी कार्मिक जन प्रतिनिधि मौजूद रहें। पूर्व आतुक्त को विदाई देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। आयुक्त बोचल्या ने नगर निगम की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्य पदति की जानकारी ली। उनके साथ अधिकारी एवं जगदीश कुमावत मौजूद रहें।