विधायक भाटी का शिकागो से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
विधायक भाटी का शिकागो से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत पाली / पाली विधानसभा क्षेत्र के गौरव लोकप्रिय विधायक भीमराज भाटी राजस्थान सरकार की तरफ से bncsl समिट शिकागो अमेरिका में शामिल होकर पाली आने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और समस्त विधानसभा क्षेत्र के स्नेहीजन साथियों द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। पाली टोल नाके से ही उनका स्वागत किया गया फिर
विधायक जनसुनवाई केंद्र जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने सिंचाई विभाग परिसर दोपहर को उनका जोरदार स्वागत साफा माल्यार्पण कर नारे लगाते हुए किया गया।
विद्यायक भाटी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।उन्होंने यात्रा के स्मरण सुनाए।उन्होंने बताया कि शिकागो में पाली में प्रदूषण, पीने के पानी एवं नवीन तकनीक ए आई के संबंध में सार्थक चर्चा की ओर बताया कि पाली जिले में प्रदूषण की गंभीर समस्या हैं जिससे तालाब, कुएँ व बांध का पानी खराब हो गया कृषि व्यवस्था पर असर पड़ रहा हैं।साथ ही पीने के पानी की भी किल्लत रहती हैं रेल से परिवहन कर पानी मंगवाया जाता हैं तो बैठक में इस पर हैरानगी व्यक्त की ओर राज्य सरकार को समस्या सुलझाने की बात कहीं। उन्होंने AI तकनीक पर भी सवाल उठाए।