जल उपभोक्ताओं को राहत जल शुल्क जमा कराने की तिथि बढ़ी’*
*’जल उपभोक्ताओं को राहत जल शुल्क जमा कराने की तिथि बढ़ी’*
पाली 24 मार्च। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्व उपखण्ड पाली के अधीनस्थ समस्त जल उपभोक्ताओं के माह जनवरी-फरवरी 2026 के जल शुल्क बिल जारी किये गये थे। जिनके चेक द्वारा भुगतान की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तथा नकद भुगतान की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 निर्धारित थी। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब भुगतान की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता शोभा कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2025-2026 में दिए गए राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अवकाश के समस्त दिनों में भी कार्यालय खुले रहेंगे। समस्त जल उपभोक्ता बढायी गई अंतिम निर्धारित तिथि तक अपने पानी के बिल बिना विलम्ब राशि के अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क में जमा करावें।