आगामी त्यौहार में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश’*

आगामी त्यौहार में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश’*

*’रामनवमी एवं आगामी त्यौहार में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश’*

पाली,24 मार्च। रामनवमी पर्व 26 मार्च व महावरी जयंती पर्व 31 मार्च एवं 2 अप्रैल को हनुमान जयंति का पर्व मनाया जाएगा। जिले के शहरों व कस्बों में रामनवमी महावीर जयंति व हनुमान जयंति के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही शोभायात्रा व जुलूस भी निकाले जाएंगे। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी व पुलिस जाप्ता लगाया जाएगा। 

जिला मजिस्ट्रेट एल एन मंत्री ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान पाली शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए विमलेंद्र राणावत, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पाली को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। राणावत स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पूर्ण शोभा यात्रा के दौरान पुख्ता शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार पाली को रामनवमी एवं महावीर जयंति के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के आगे लगाया गया तथा तहसीलदार नगर विकास न्यास पाली को शोभा यात्रा के दौरान पीछे की और कानून व शांति व्यवस्था के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट को रामनवमी महावीर जयन्ती व हनुमान जयन्ती पर्वो के दौरान संवेदनशील अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर अपेक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी मेले त्यौहार पर्व एवं जयन्तियों के दौरान जिले में शोभायात्रा/प्रदर्शन/ सार्वजनिक कार्यक्रम/जुलूस आदि के संबंध में गृह (ग्रुप-5) विभाग राजस्थान जयपुर के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यवाही करेंगे एवं साथ ही इन आयोजनों के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। 

--------