राष्ट्रपति का कल मेहंदीपुर बालाजी दौरा
राष्ट्रपति का कल मेहंदीपुर बालाजी दौरा
दौसा/राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी में प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के मध्य नजर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को जिला-प्रशासन ने बुलेट प्रूफ गाड़ियों के काफिले के साथ हेलीपैड से लेकर बालाजी मंदिर परिसर तक रिहर्सल किया। रिहर्सल के दौरान कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में एंट्री बंद की गई। हेलीपैड से लेकर बालाजी तक चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। जिला-प्रशासन ने ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों को बिना पहचान कार्ड के प्रवेश न देने, अस्थाई पार्किंग, वैकल्पिक मार्ग, प्रोटोकॉल अनुसार बैठक व्यवस्था, प्रोटोकॉल अनुसार ग्रीन एवं सेफ हाउस निर्माण, अस्थाई टॉयलेट व्यवस्था, निर्धारित स्थानों पर मेडिकल टीम की तैनाती मय एंबुलेंस एवं हेलीपैड व मंदिर परिसर में निर्बाधित बिजली व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान दौसा-गंगापुर जिले के आला अधिकारी के अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा नरेश बुनकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट बीना महावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, उपखंड अधिकारी सिकराय डॉक्टर नवनीत कुमार, उपखंड अधिकारीनरेन्द्र कुमार मीना,नीतू करोल,वर्षा मीना,लाखन सिंह गुर्जर, मनीष कुमार जाटव, बी एन मीना, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक आर एस बैरवा, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग रामहेत मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुभाष बिलोनिया ,जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक रामजीलाल मीणा, डीईटी राजमल मीना, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।