महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट*

महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट*

महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट*

अजमेर /उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के रेल कर्मियों ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई ऋषि बजाज की त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री का ट्रेन में छूटा कीमती एप्पल टैबलेट सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला यात्री अपनी सहेली के साथ गाड़ी संख्या 19032 (योग नगरी ऋषिकेश - साबरमती एक्सप्रेस) के कोच संख्या B-2 बर्थ संख्या 8 पर हरिद्वार से अजमेर तक की यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह अजमेर स्टेशन पर उतरते समय वे अपना कीमती टैबलेट (कीमत लगभग ₹1.5 लाख) बर्थ पर ही भूल गईं।

ट्रेन के अजमेर से रवाना होने के बाद यात्री को टैबलेट छूटने का अहसास हुआ। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई ऋषि बजाज को सुबह लगभग 11:00 बजे कंट्रोल से मैसेज मिला। उन्होंने बिना समय गंवाए चलती ट्रेन में कोच B-2 की बर्थ संख्या 7-8 की जांच कीजहाँ उन्हें वह टैबलेट सुरक्षित मिल गया।

 ऋषि बजाज ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और महिला यात्री से संपर्क किया। महिला यात्री के अनुरोध पर उनके आबू रोड स्थित परिचित को आरपीएफ के माध्यम से टैबलेट पूरी कागजी कार्रवाई के बाद सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने रेलवे प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने भी ऋषि बजाज द्वारा किये गए कार्य की सराहना की।