बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाली 17 अप्रैल। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग पाली अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पाली द्वारा शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर बाल विवाह की संभावनाएं अधिक रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुक्त बाल अधिकारिता विभाग जयपुर एवं जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी के निर्देशानुसार बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन हिम्मत नगर एवं राजेंद्र नगर, पाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विवाह सेवा प्रदाताओं जैसे बैंड पार्टी संचालकों को भी बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करते हुए प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट पाली के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़ सुपरवाइजर विनय कुमार एवं केस वर्कर दर्शन सामरिया द्वारा आमजन को बाल अधिकारों बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम बाल श्रम एवं पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई तथा सभी को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलवाई गई।