भौगीशैल परिक्रमा श्रद्धालुओं का अपणायत के साथ अभिवादन स्वीकार किया*
*महाराजा गज सिंह , महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस में भौगीशैल परिक्रमा श्रद्धालुओं का अपणायत के साथ अभिवादन स्वीकार किया*
*सैकड़ो श्रद्धालुओं ने उम्मेद भवन पैलेस से होकरअपनी भौगीशैल परिक्रमा का समापन किया*
जोधपुर,31 मई । भौगीशैल परिक्रमा परिक्रमा के अंतिम दिन सैकड़ो श्रद्धालुओं ने रविवार को प्रातः उम्मेद भवन पैलेस पहुंच कर वहां पर महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी का हाथ जोड़कर अपणायत के साथ अभिवादन किया व दोनों ने मुस्कुराहट के साथ हाथ जोड़कर उनके अभिवादन का उत्तर दिया व सभी को परिक्रमा समापन की शुभकामनाएं देकर घर के लिए विदा किया ।सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज का कार्यक्रम में सानिध्य रहा ।
इसअवसर पर राज परिवार के सदस्य युवरानी गायत्री राज्ये बाई जी लाल शिवरंजनी राज्ये, भंवर बाईजीलाल वाराह राज्ये व राज भंवर सिराज देव उपस्थिति थे ।
*महारानी हेमलता राज्ये ने परिक्रमा पूर्ण की*
भौगीशैल परिक्रमा के अंतिम दिन महारानी हेमलता राज्ये ने सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज के सानिध्य में व युवरानी गायत्री राज्ये जी ,बाईजीलाल शिवरंजनी राज्ये , भंवर बाईजीलाल वाराह राज्ये व राज भंवर सिराज देव के साथ व सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ प्रातः 6:00 बजे शेखावतणी के तालाब स्थित हनुमान जी के मंदिर से पहाड़ी रास्ते से उम्मेद भवन पैलेस के सामने से होकर पहाड़ी रास्ते से रातानाडा गणेश जी के मंदिर जाकर वहा दर्शन करके मारवाड़ की खुशहाली की प्रार्थना करके परिक्रमा पदयात्रा का समापन किया व हिंदू सेवा मंडल व यात्रा से जुड़े सभी का आभारव्यक्त किया । महारानी हेमलता राज्ये पूरी परिक्रमा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पैदल चली ।यात्रा समापन के बाद महारानी हेमलता राजेश जी ने उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित कार्यक्रममें महाराजा गज सिंह जी व सैनाचार्य के चरण छूकर आशीर्वाद लिया व महाराजा गज सिंह व सैनाचार्य जी ने उनका स्वागत किया व शुभकामनाएं दी ।
*सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे*
भौगीशैल परिक्रमा के समापन के अवसर पर प्रातः सैकड़ो श्रद्धालु आस्था व परंपरा के साथ उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे । वहां महाराजा उमेद सिंह जी, महाराजा हनवन्त सिंह, राजदादीसा बदनकंवर व राजमाता कृष्णा कुमारी के चित्रों के समक्ष नमन करते हुए पास में बैठे हुए महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये का अभिवादन करते जाते व महाराजा सा व महारानी सा द्वारा उनके अभिवादन का हाथ जोड़कर मुस्कुराहट के साथ जवाब दिया जाता रहा । प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ व 9:30 बजे तक आने वालों का तांता लगा रहा । पास में बैठे सैनाचार्य अचलानंद गिरी का भी अभिवादन करके आगे बढ़ते ।श्रद्धालुओं की यह आस्था व जुड़ाव जोधपुर राजपरिवार के प्रति हमेशा सम्मान दर्शाती है ।
*आने वाले श्रद्धालुओं के लिएबेहतर व्यवस्था की गई*
उम्मेद भवन पैलेस में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई । अलग-अलग टेंट लगाकर मिल्क शेक, पानी,मिठाई के पैकेट वितरण की व्यवस्था हाउसहोल्ड व उम्मेद भवन पैलेस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की गई । पूरे समय तक सभी श्रद्धालुओं की सेवा में खड़े रहे ।उन्हें पूरा सम्मान दिया गया । इस अवसर मदर वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की दवाएं निःशुल्क वितरित की गई ।
*हिंदू सेवा मंडल के पदाधिकारी का किया सम्मान*
उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू सेवा मंडल द्वारा ध्वज लेकर आने पर महाराजा गज सिंह ने ध्वज का पूजन किया व हिंदू सेवा मंडल के ध्वजवाहक ताराचंद शर्मा ,संयोजक नरेश जाजड़ा ,प्रधान महेश जाजड़ा आयोजन सचिव विष्णु चंद्र प्रजापत, कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू, राकेश गौड़, मदन सेन व जितेंद्र प्रजापत का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर मेहरानगढ़ बैंड द्वारा बैंड मास्टर भंवरलाल व साथियों ने भी अपनी स्वर लहरियां बिखेरी व राज नगारची मोहम्मद उमर व रमजान ने शहनाई वादन किया एवं भजन मंडली के पुनाराम व साथियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी । गीता परिवार ने दी सेवाएं गीता परिवार द्वारा चंद्रा मोटर्स मंडोर पुलिस चौकी के पास परिक्रमा में श्रद्धालूओं के लिए निःशुल्क भोजन, ठंडाई पेयजल, चिकित्सा एवं दवाई सुविधा में सेवाएं दी। इस मौके पर गीता परिवार अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी, सचिव प्रकाश झंवर सहित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।