चौपासनी शिक्षण संस्थान परिसर में नवनिर्मित चौपासनी महाविद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण*

चौपासनी शिक्षण संस्थान परिसर में नवनिर्मित चौपासनी महाविद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण*

*चौपासनी शिक्षण संस्थान परिसर में नवनिर्मित चौपासनी महाविद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण*

*महाराजा गज सिंह जी व  महारानी हेमलता राज्ये जी ने किया लोकार्पण*

 *चौपासनी शिक्षण संस्थान को सभी मिलकर देश व प्रदेश का सबसे बढ़िया शिक्षण संस्थान बनाएंगे - महाराजा गज सिंह*

*वर्तमान चौपासनी शिक्षा समिति द्वारा चौपासनी शिक्षण संस्थान में अब तक 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए गए*

जोधपुर 2 जुलाई ।चौपासिक शिक्षण संस्थान परिसर मेंचौपासनी शिक्षा समिति द्वारा संचालित चौपासनी महाविद्यालय के शानदार व सुंदर नवनिर्मित भवन का गुरुवार को महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी द्वारा पट्टिका का अनावरण कर वे सरस्वती पूजन कर लोकार्पण किया ।

    महाराजा गज सिंह जी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि  हम सभी व पूर्व छात्र मिलकर चौपासनी शिक्षा संस्थान को सबसे बढ़िया संस्थान बनाएंगे । उन्होंने कहा कि चौपासनी शिक्षा संस्थान देश व प्रदेश का सबसे बढ़िया शिक्षण संस्थान बनेगा ।इसके लिए हम  सभी के सार्थक प्रयास जरूरी है ।उन्होंने कहा कि चौपासनी शिक्षण संस्थान परिसर में छह शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं,शोध संस्थान भी संचालित हो रहा है । सभी संस्थान अच्छी स्थिति में है व निरंतर प्रगति कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि वर्तमान चौपासनी शिक्षा समिति ने अपने इस कार्यकाल में अब तक बेहतरीन कार्य किया है ।उन्होंने कहा कि यहां पर प्राथमिक स्तर की शिक्षा से कॉलेज है व विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा की सुविधा हो इसके लिए हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे,और यह करके बताएंगे,इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे ।उन्होंने कहा कि छात्रों की छात्रवृत्ति मिले इसके लिए कुछ भामाशाह लगातार आगे आ रहे हैं अब तक 16 लाख की राशि चौपासनी शिक्षा समिति  कोष में प्राप्त हो चुकी है और निरंतर सहयोग मिल रहा है यह  चौपासनी शिक्षा समिति का एक अभिनव  प्रयास है । उन्होंने कहा कि वर्तमान चौपासनी शिक्षा समिति के कार्यकाल में अगस्त 2023 से अब तक 10 करोड़ 99 लाख 33 हजार से अधिक राशि के विकास व निर्माण कार्य करवाए जा चुके हैं और निरंतर कार्य जारी है । उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान के लिए बातें करने व  काम करने में फर्क होता है ,आवश्यकता काम करके दिखाने की होती है ,जो चौपासनी शिक्षा समिति निरंतर कर रही है ।उन्होंने चौपासनी शिक्षा समिति के वर्तमान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जी व उनकी पूरी टीम के सार्थक प्रयासों की सराहना की ।

     महारानी हेमलता राज्ये जी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा गज सिंह जी के के मुख्य संरक्षण में चौपासनी शिक्षा समिति चौपासनी शिक्षण संस्थान के सभी संस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और काम करके भी दिखा रही है ।साथ साथ हम सभी को इसमें पूरा सहयोग करना है,तभी और ज्यादा प्रगति होगी ।हम सभी चाहते हैं कि संस्थान निरंतर प्रगति करता रहे ।

  चौपासनी शिक्षा समिति के अध्यक्षव सेवानिवृत आईआरएस राहुल किशन सिंह जी जसोल में इस अवसर पर चौपासनी शिक्षा समिति के तत्वाधान में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनके कार्यकाल में अगस्त 2023 से अब तक चौपासनी शिक्षण संस्थान के हुए विभिन्न विकास कार्यों पर 10 करोड़ 99 लाख 33 हजार से अधिक की राशि व्यय कि जा चुकी है । उन्होंने कहा कि इस संस्थान में महाराजा गज सिंह जी के मुख्य संरक्षण  में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं । कॉलेज स्तर के बाद हम इसे विश्वविद्यालय स्तर पर ले जाने के प्रयास जारी रखेंगे । उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों को छात्रवृत्ति मिले इसके लिए चौपासनी शिक्षा कोष का गठन किया गया है जिसमें अब तक 16 लाख रुपए की राशि भामाशाहों के सहयोग से मिल चुकी है व आगे भी मिलती रहेगी, इसके प्रयास जारी है ।उन्होंने कहा कि हमारा  लक्ष्य चौपासनी शिक्षा संस्थान के सभी संस्थान बेहतर बने रहे यही है ।
   चौपासनी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो . जय सिंह राठौड़ ने  आभार व्यक्त किया ।

 *चौपासनी शिक्षा समिति के वर्तमान कार्यकाल में दिए हुए महत्वपूर्ण कार्य*

  चौपासनी शिक्षा समिति के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल ने बताया कि  चौपासनी शिक्षा समिति के तहत चौपासनी शिक्षण संस्थान परिसर में महाराजा हनवन्त सैनिक स्कूल भवन निर्माण कार्य पर एक करोड़ 41 लाख 40हजार,लिफ्ट कार्य व बरामदा  पर एक करोड़ 93 लाख 66 हजार, सोलर प्लांट कार्य पर 45 लाख 28 हजार,सैनिक हॉस्टल 21 बाथरूम  कार्य,कूलिंग प्लांटकार्य पर 47 लाख 5 हजार,चौपासनी महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य पर 3 करोड़ 1 लाख,86हजार , चौपासनी स्कूल टॉयलेट मरम्मत पर 9 लाख 60 हजार, स्विमिंग पूल कार्य पर 2 करोड़ 4 लाख 94 हजार, चौपासनी स्कूल बाउंड्री निर्माण पर 28 लाख 10 हजार,प्रताप हाउस हॉस्टल कार्य पर 5 लाख 12 हजार,मयूर स्कूल मुख्य भवन टॉयलेट निर्माण कार्य पर 5 लाख,स्टॉप क्वार्टर टॉयलेट  मरम्मत कार्य पर 19 लाख,छात्रावास में छत्त वाटर प्रूफिंग कार्य पर 1, 87,632,चौपासनी स्कूल छत्त मरम्मत कार्य पर 1,10 ,380,चौपासनी शिक्षा समिति कार्यालय स्टोर निर्माण कार्य पर 4,97,424, राशि के कार्य करवाए गए ।

  *मंच पर इनकी भी  रही  उपस्थिति

   मंच पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी जी महाराज , चौपासनी शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह पोषणा ,उपाध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा,सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह झालामंड,कोषाध्यक्ष दलपत सिंह खींची व चौपासनी महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह रावलोत  भी थे ।

 *समारोह में इनकी रही गरिमामय  उपस्थिति*
     समारोह में कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो वीरेंद्र सिंह जैतावत, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ भंवर सिंह जोधा ,पूर्व कुलपति जेएनवीयू प्रो गुलाब सिंह चौहान, मेजर जनरल शेर सिंह ,सिद्धार्थ सिंह रोहिट, गोविंद सिंह राठौड़ , कर्नल शंभू सिंह देवड़ा,अर्जुन सिंह राठौड़,भंवर सिंह तामड़िया ,राम सिंह जोधा,दुर्जन सिंह राठौड़,मोती सिंह राठौड़,महेश करण सिंह पाल,गोपाल सिंह रुदिया,प्रो भूपेंद्र सिंह राठौड़,छोटू सिंह बुचेटी,हनवन्त सिंह जोधा ,प्रद्युमन सिंह ,दिग्विजय सिंह,राम सिंह रोहिणा,बिशन सिंह भाटी ,आनंद सिंह जोधा, राजेन्द्र सिंह लीलियाँ , प्रभु सिंह बुड़किया ,प्रो . हरदयाल सिंह राठौड़ , प्रो .ज्ञान सिंह शेखावत चौपासनी विद्यालय के प्राचार्य दुर्गादास राजवी,मयूर चौपासनी स्कूल के प्राचार्य राजेश सोनी ,महाराजा हनवन्त सैनिक स्कूल के प्राचार्य कुंतल मजूमदार , जितेंद्र सिंह भाटी ,कायस्थ महासभा के अध्यक्ष गिरीश माथुर, मेघ सिंह पड़िहार ,जितेंद्र सिंह उदावत, उम्मेद सिंह डाबड़ी,रतन सिंह  चाम्पावत, भोम सिंह राठौड़,श्रवण सिंह बारू ,भूतपूर्व छात्र समिति के प्रवक्ता सुमर सिंह कोसाणा ,चेतन सिंह बडगूजर,अर्जुन सिंह,नाथू सिंह नरूका,पुष्पेंद्र सिंह, श्रवण सिंह जैतावत, श्रवण सिंह,मनजीत सिंह  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित है । कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ आशु उपाध्याय व नंदिनी राठौड़ ने किया ।