अर्टिगा कार मे से 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
अर्टिगा कार मे से 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार पाली / पुलिस ने अर्टिगा कार से 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।मादक पदार्थ तस्करी मे प्रयुक्त वाहन मारूति सुजुकी अर्टिगा कार जब्त की गईं।
जब्त मादक पदार्थ एमडी की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीबन 10 लाख रूपये बताई जा रही हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में निशान्त भारद्वाज अधीक्षक एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में दवेन्द्र सिंह नि.पु. थ सोजत सिटी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु चल विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सोजत सिटी पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना एक जुलाई की हैं गोपालसिंह उ.नि. मय जाब्ता द्वारा राज्यमार्ग पर नाकाबन्दी के दौरान पाबूनाडी के पास एक संदिग्ध मारूति सुजुकी अर्टिगा कार को रूकवा कर कार मे बैठे तीनो शख्सो व कार की तलाशी ली गयी तो कार मे बीच की सीट मे आर्मरेड लगी चैन के अन्दर सीट के कवर में प्लास्टिक की थैली मे से अवैध मादक पदार्थ एमडी कुल वजन 52 ग्राम बरामद हुआ जिस पर इन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 217/ एक जुलाई 2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पु सोजत सिटी पर दर्ज किया जाकर अभियुक्तगणो से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।