एम एल चौधरी को कोर्ट से मिली जमानत

एम एल चौधरी को कोर्ट से मिली जमानत

एम एल चौधरी को कोर्ट से मिली जमानत

जोधपुर / नारायण व्यास विश्वविद्यालय में मुख्य द्वार पर लगे प्रचारात्मक पोस्टरों को लेकर हुए विवाद के मामले में आज छात्र नेता एम एल चौधरी को अदालत से जमानत मिल गई।

मामले की सुनवाई माननीय न्यायाधीश सुरेंद्र चौधरी की अदालत में हुई, जहां बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार गौर दयाल सोलंकी और सुदर्शन देलू ने प्रभावी पैरवी की।

जमानत के बाद एम एल चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है जिसे वे न्यायालय में चुनौती देंगे। उनका कहना है कि उनका विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण था और उद्देश्य केवल विश्वविद्यालय की पहचान और गरिमा की रक्षा करना था।इस दौरान उनके साथ प्रकाश भादू राकेश चौधरी गौरव गहलोत शिवा चौधरी जीतू सियोल और आकाश कैलाश मौजूद रहे।इस पूरे घटनाक्रम के बाद छात्रों और समर्थकों में राहत का माहौल है वहीं विश्वविद्यालय परिसर में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।