डॉ कालू खां देशवाली डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित
डॉ कालू खां देशवाली डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मेड़ता सिटी। राजस्थानी भाषा के सतत् लेखक राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, समाजसेवी डॉ कालू खां देशवाली को अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया। नागौर जिले के रोहिणी ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव व
बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भारत का संविधान पुस्तिका व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेन्द्र मिर्धा विधायक नागौर डॉ मंजू मेघवाल पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार महंत डॉ नानक दास जी महाराज, प्रेम रतन शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आकाशवाणी नागौर उद्दघोषक शरीफ छुपा ने किया। आपको बता दें कि कालू खां देशवाली की कई पुस्तकें प्रकाशित हुई है और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया