मारवाड़ के आउवा गांव निवासी दिनेश पवार राज्य स्तर पर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित 

मारवाड़ के आउवा गांव निवासी दिनेश पवार राज्य स्तर पर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित 

मारवाड़ के आउवा गांव निवासी दिनेश पवार राज्य स्तर पर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

मारवाड़ जंक्शन। जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया।दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।