हीटवेव बचाव, अतिवृष्टि एवं बाढ़ बचाव तैयारी बैठक*

हीटवेव बचाव, अतिवृष्टि एवं बाढ़ बचाव तैयारी बैठक*
हीटवेव बचाव, अतिवृष्टि एवं बाढ़ बचाव तैयारी बैठक*

*हीटवेव बचाव, अतिवृष्टि एवं बाढ़ बचाव तैयारी बैठक*

 *समयपूर्व सभी तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर*

पाली 10 अप्रेल। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को मानसून की पूर्व तैयारी व अतिवृष्टि व बाढ़ बचाव व हीटवेव से बचाव व आपदा राहत को लेकर जिला स्तरीय, उपखंड अधिकारियो व अन्य संबधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। 

बैठक मे जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों को समय पूर्व ही बाढ़-बचाव, अतिवृष्टि हीटवेव आपदा राहत के बारे में चर्चा कर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्दैश दिये जिससे आमजन को परेशानी ना हो व जान माल का नुकसान ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि संभावित मानसून के आने से पहले ही तैयारी कर लेंवे। बैठक में उन्होने हीटवेव स्थिति में बचाव के लिये उपाय, प्रचार प्रसार जागरूकता जिला ब्लाक में नियन्त्रण कक्ष स्थापना करने व कर्तव्यनिष्ठ कार्मिक लगाने के लिये टॉर्च रस्सीयों कट्टे आदि की व्यवस्था रखने मेडिकल विभाग को टीम एन्टी लार्वा गतिविधियां करने आरएमआरएस मीटींग करने चिक्तिसालयों में पानी कूलर आदि व्यवस्था, गुणवत्तवापूर्ण ठंडा पानी, छतों की मरम्मत, जलभराव ना हो व्यवस्था, ओरएस सप्लाई, मौसमी बीमारियों से निपटने के लिये व्यवस्था, सोशल मीडीया में प्रचार प्रसार, ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिये।

साथ ही नगर निगम को नाले नालियों की साफ सफाई, रैन बसेरों में व्यवस्था के लिये पानी बिजली संबधी व्यवस्थायें, पशुओं को पानी गाशालाओं मे व्यवस्थाये, गर्मी में परिन्डो में पानी व बरसात बाद उन्हें खाली करना, माईस एसोसिएशन मीटीग करने, छाया पानी, बस स्टेण्ड पर कूलर व्यवस्था, स्काउट गाईड, भामाशाह, समाजसेवी का सहायोग, जल संसाधन विभाग बाधों के बारे में, नाव गोताखोर सिविल डिफेंस विभिन्न स्थानों पर चेतावनी बोर्ड पुलिस एसडीआफ, सार्वजनिक निर्माण विभाग कट्ो की व्यवस्था रखने, विभिन्न दुर्घटनाओ संभावित क्षेत्रों के लिये उपाय शिक्षा विभाग व आईसीडीएस विभाग को स्कूलों व आंगनवाडी को जुलाई से पहले छते नही टपकने आदि के बारे में निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में रसद विभाग को पेटा्रेल डीजल, गैस की उपलब्धता, आईस फैक्टी्रयो के बारे में सिंचाई पशुपालन रोडवेज को खतरा संभांवित पुलिया पर गाडीयों के बारे में विभिन्न स्थानों पर छाया पानी व्यवस्था ईरीगेशन टेलिकॉम नम्बर प्रचार प्रसार करने आदि के बारे में विस्तार से निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने विकसित ग्राम / शहरी वार्ड - मास्टर प्लान, अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम 11-14 अप्रैल के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने सभी नगर पालिकाओं के ईओं को नालियो ंकी सफाई, टेन्डर वर्क आर्डर कचरे के लिये बिट सिस्टम टीपर्स यूडी टैक्स निकायो में इनकम प्लान बनाने, सौलर लाईटस, टायलेट साफ सफाई, कन्जेस्टेड एरिया में यातायात व अन्य व्यवस्थाओं के लिये निर्देश दियें।

*181 पर दर्ज प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्दैश* 

बैठक में जिला कलक्टर ने 181 पर दर्ज प्रकरणों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्दैश दिये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के बालोतरा विजिट को लेकर बसों के बारे में प्रभारी नियुक्ति व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में जिला कलक्टर ने मानवाधिकार, लोकायुक्त लैंड अलॉटमेंट बजट घोषणाओं के बारे मे निर्देश व 1 मई से 15 मई तक स्वगणना व 16 मई से 14 जून तक फील्ड कार्य के बारे में निर्देश दिये। 

इस अवसर पर बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ बजंरग सिंह, एडीएम ओम प्रभा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज चिकित्सा रसद पुलिस परिवहन रोडवेज जल संसाधन पीएचईडी बिजली पीडब्लूडी होमगार्ड व सभी उपखंड समस्त उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी समस्त ईओ नगर पालिका संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।