चार साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 9करोड़ से अधिक की ठगी
चार साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 9करोड़ से अधिक की राशि की धोखाघड़ी पाली /चार मुलजिमान अल्पेश चिराग अजय कार व राहुल को खिवाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं.
आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाईल फोन 03 लेपटॉप 01 लेपटॉप हार्डस्स्कि एटीएम कार्ड बैंक पास बुक्स सिम कार्ड व अन्य सामान को जब्त किया. मुलजिमान अल्पेश चिराग अजय कार व राहुल द्वारा 17 बैंक खातों में ऑनलाईन बेवसाईटों के माध्यम से इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का प्रयोग लेकर 9,04,43,328/- रूपये आम जनता के साथ में धोखाधड़ी कर रूपये हड़पना आरोपियों द्वारा बैंक खाते एवं सिम कार्ड देश के विभिन्न राज्यों से फर्जी तरिके से किराये पर लिये जाकर साईबर फॉड में इस्तेमाल करना पाया गया
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने बताया कि 18 दिसम्बर 2025 को ऑपरेशन गुप्त विशेष अभियान व पुलिस मुख्यालय के साईबर अपराधियों के विरूद्ध सघन कार्यवाही करने के निर्देशों के तहत साईबर धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चैनसिंह महैचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निकटतम सुपरर्विजन एवं पारस राम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत बाली के निर्देशन में थानाधिकारी उगमराज सोनी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना खिंवाड़ा जिला पाली के नेतृत्व में एवं उरजाराम उ.नि. प्रभारी डिएसटी टीम मय जाब्ता तथा जिला हाजा की साईबर थाना टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये चार आरोपीगण अल्पेश चिराग अजय कार व राहुल मय लेपटॉप मोबाईल फोन आदि के साथ में दस्तयाब कर प्रकरण सं. 147/2025 धारा धारा 318(4), 316(2), 61(2) (ए) भारतीय न्याय संहिता-2023 व 66 डी आईटी एक्ट 2000 में दर्ज किया गया तथा आरोपीगणों के कब्जे से 20 मोबाईल फोन तीन लेपटॉप एक लेपटॉप हार्डस्स्कि एटीएम कार्ड बैंक पास बुक्स सिम कार्ड व अन्य सामान को जब्त किया गया। प्रकरण में चारों आरोपीगण अल्पेश, चिराग अजय कार व राहुल को गिरफ्तार कर गहनता से तकनिकी व मनोवैज्ञानिक पुछताछ की जा रही है।
घटना 18 दिसम्बर 2025 को जरिये मुखबिर ईत्तला मिली कि गजनीपुरा पुलिस थाना खिवाड़ा के पास में अर्जुनसिंह पुत्र मोहनसिंह जाति राजपुत के बेरे पर संदिग्ध लोग किराये पर रह रहे है जो संदिग्ध है। वगैराह मुखबिर ईत्तलानुसार इत्तला पर पुलिस थाना खिंवाड़ा की टीम जिला डीएसटी टीम एवं जिला साईबर टीम संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। जहां पर चार व्यक्ति अर्जुनसिंह के मकान की चौक में कम्प्यूटर लेपटॉप व मोबाईल फोन के साथ बैठे हुये मिले। इन चारों व्यक्तियों को नाम पता पूछा तो क्रमशः अपना नाम अल्पेश पुत्र भरत भाई जाति ठाकुर उम्र 20 साल निवासी वालेर पुलिस थाना धानेरा जिला बनासकांठा गुजरात चिराग कुमार पुत्र प्रवीण सोलंकी जाति ठाकुर उम्र 20 साल निवासी कसारी पुलिस थाना डिसा जिला बनासकांठा गुजरात अजयकुमार पुत्र रमेश माई जाति ठाकुर उम्र 19 साल निवासी रमूण पुलिस डिसा जिला बनासकांठा गुजरात व .राहुल भाई पुत्र पंजी भाई जाति ठाकुर उम्र 21 साल निवासी वालेर पुलिस थाना धानेरा जिला बनासकांठा गुजरात होना बताया जिनके पास तीन लेपटॉप मय चार्जर व करीब बीस मोबाईल फोन मिले। इस मोबाईल फोन व लेपटॉप के बारे अल्पेश वगैरा को पुछा तो बत्ताया कि हम ऑनलाईन बेवसाईट पर जन्नत भाई के लिये ऑन लाईन पैसे का काम करते है तथा उसके बदले जन्नत भाई हम चारों को काम के बदले मासिक तनख्वाह देते है बताया। इस सख्शान द्वारा ऑन लाईन तीन लेपटॉपों में ऑनलाईन बेवसाईट ग्रीन न्यूनीकरोजलब्लेक्रेबी.बजाज व व्हिस्पर. ब्रेथेयील्डी एनजीट्री एसवाईजेड में दोनों बेवसाईट के पेनल में कुल 17 खातों को एड किया हुआ है जिसमें 16 सितम्बर 2025 से 15 दिसम्बर.2025 तक कुल 90443328/- रूपये की राशि क्यू आर कोड के माध्यम से जमा हुई इन खातों में 9,04,43.328/- रूपये का लेन देन होना पाया गया। जिस पर आरोपीगणो के कब्जे से 20 मोबाईल फोन तीन लेपटॉप एक लेपटॉप हार्डस्स्कि एटीएम कार्ड बैंक पास बुकें सिम कार्ड व अन्य सामान को जब्त किया गया।