नियमित विद्यालय आकर करे भविष्य निर्माण
नियमित विद्यालय आकर करे भविष्य निर्माण
रा.उ.मा.वि. निंबाडा मे परीक्षा परिणाम की घोषणा एवं मेघा पी.टी.एम का आयोजन
पाली 25 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निंबाडा मे बुधवार को अतिथिगणो की उपस्थिति मे परीक्षा परिणाम की घोषणा और मेगा अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया
प्रधानाचार्य श्रीमती संतोष पालरिया ने बताया कि भागेसर सरपंच हबीब खान एवं एस.एम.सी अध्यक्ष सरदार खान की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। सरपंच ने ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय नियमित आने के लिए प्रेरित किया जिससे की भविष्य का निर्माण हो सके वही एस.एम.सी अध्यक्ष ने ने विद्यालय की सुविधाओं व अध्ययन प्रणाली पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने नव प्रवेश व प्रवेशोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम मे छात्र पार्थ पुत्र श्रीमती सज्जन कंवर का सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में चयन होने पर माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर अभिभावक रज्जाक खान अमजद खान शरीफ खान सद्दीक खान व स्टॉफ सदस्य संगीता आनंद प्रसाद गजेन्द्र सिंह,मूमल निशा उमाराम सज्जन कवर सुनीतामानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।