जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण’

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण’

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण’

पाली, 25 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा बाल गृहों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार द्वारा बाल गृह के भवन की सफाई व्यवस्था बालकों के लिये कपड़ें बिस्तर भोजन व आहार चिकित्सा व्यवस्था पालनागृह तथा भवन की स्थिति आदि के बारे में जायजा लिया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार द्वारा निरीक्षण के दौराण सम्प्रेषण गृह में उपस्थित बालकों से वार्तालाप की गई तथा उनकों गृह में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खेल पढ़ाई इत्यादि के बारे में जानकारी ली। दौराने निरीक्षण बाल कल्याण समिति एवं गृह स्टाफ को निर्देश दिए गए कि बालकों के गृह में प्रवेशित करवाए जाने के समय उनके परिवारजनों एवं रिश्तेदारों शीघ्र ही सूचित किया जाए एवं सम्प्रेषण गृह में आवासित बालकों को बाल न्याय मित्र की सेवाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाए। वर्तमान में बालकों के खेलने के लिए इंडोर गेम्स में केरम सांप सीढ़ी लुडो इत्यादि उपलब्ध है। बाल गृह में चिकित्सक द्वारा नियमित रूप से विजिट कर बालकों के स्वास्थ्य जांच की जाती है। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग डॉ. टीना अरोड़ा समन्वयक कन्हैयालाल आदि उपस्थित रहें।