सीएम कल आएँगे जोधपुर    

सीएम कल आएँगे जोधपुर    

सीएम कल आएँगे       

जोधपुर 25 मार्च। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरुवार, 26 मार्च को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 10:50 बजे वहां से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे हैलीपेड, शिकारपुरा (लूणी) पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 11:10 बजे श्री राजाराम आँजना आश्रम, शिकारपुरा पहुंचकर 11:10 से 11:25 बजे तक संत राजाराम जी महाराज की समाधि के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक श्री राजाराम आँजणा आश्रम ट्रस्ट, शिकारपुरा में आयोजित संत राजाराम जी महाराज के 144वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12:40 बजे शिकारपुरा हैलीपेड से प्रस्थान कर 12:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1 बजे घंटाघर, नई सड़क क्षेत्र में आयोजित राम नवमी शोभायात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1:35 बजे जोधपुएयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1:40 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।