गौपुत्र सेना ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन जाडन एवं बर टोल पर गौ सेवा एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने की मांग
गौपुत्र सेना ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन जाडन एवं बर टोल पर गौ सेवा एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने की मांग
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। गौपुत्र सेना, सोजत सिटी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे गौवंश के समय पर उपचार एवं रेस्क्यू की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी, सोजत सिटी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जाडन टोल एवं बर टोल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें अनेक गौमाता एवं गोवंश गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। समय पर उपचार एवं रेस्क्यू वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण कई गौवंशों की अकाल मृत्यु हो जाती है।
गौपुत्र सेना ने मांग की कि जाडन टोल एवं बर टोल पर प्रतिदिन लाखों रुपये का टोल शुल्क वसूला जाता है, इसलिए टोल प्रबंधन को गौ सेवा एंबुलेंस अथवा विशेष गौ-रेस्क्यू वाहन की व्यवस्था करने के लिए पाबंद किया जाए। वर्तमान वर्षा ऋतु में दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में यह व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
गौपुत्र सेना ने उपखंड अधिकारी से आग्रह किया कि जनहित एवं गौहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित टोल प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से आवश्यक निर्देश जारी कर गौ सेवा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए, ताकि दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को समय पर उपचार मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।
इस दौरान गौपुत्र सेना प्रदेश प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा,जिला कोषाध्यक्ष गौपुत्र बालकिशन उणेचा, गौपुत्र विक्रम मेवाड़ा, गौपुत्र दिनेश खींची, गौपुत्र जीत बोराणा, जिला प्रधान सचिव गौपुत्र चेतन मेवाड़ा, ADV निलम सोनी,नगर मिडीया प्रभारी गौपुत्र मोहित मेवाड़ा, गौपुत्र कार्तिक, नगर उपाध्यक्ष गौपुत्र पिंटू चंदेल, lsa पपू सिह,गौपुत्र चंदन सिंह राणावत एवं गौपुत्र दिनेश नाथ सहित अन्य गौपुत्र उपस्थित रहे।