जनसुनवाई,सीएलजी बैठक पाली पुलिस अधीक्षक कि अध्यक्षता में संपन्न -पंवार
जनसुनवाई,सीएलजी बैठक पाली पुलिस अधीक्षक कि अध्यक्षता में संपन्न -पंवार

सोजत सिटी :- आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को पाली पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू कि अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों व जनसुनवाई का व्रत पुलिस क्षेत्र थानों की बैठक का आयोजन रखा गया.
जिसमें पुलिस थाना सोजत सिटी, सोजत रोड, बगड़ी नगर,सिरियारी,मारवाड़ जंक्शन,शिवपुरा व चंडावल नगर के थाने के सीएलजी सदस्यों को बैठक में भाग लिया,साथ ही सभी थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों ने अपनी-अपनी क्षेत्र की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदय कों अवगत कराया,

सोजत रोड पुलिस थाना क्षेत्र के शांति एवं सद्भावना समिति के जिला सदस्य कुंदन सिंह पवार ने सोजत रोड थाने को सियाट शरद में पुलिस थाना स्थानांतरित करने की मांग रखी,जिला सदस्य ने पूर्व में भी जिला जिला शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में कई बार थाने का प्रस्ताव रखा गया लेकिन अभी तक उसका समाधान नहीं हुआ ओर सोजत रोड पुलिस थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मांडा कि पुलिस चौकी को स्थाई चौकी बनाने की मांग रखी गई,
इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने संज्ञान लेकर समस्या को जल्द निवारण के लिए आश्रित किया गया.
जिला सदस्य, कुंदन सिंह पवार ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस व्रत अधिकारी, समस्त थानाधिकारी और समस्त सीएलजी सदस्यों को दीपावली पर्व पर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी