जोधपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन शनिधाम में उत्सव 

जोधपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर  धार्मिक आयोजन शनिधाम में उत्सव 

*जोधपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक आयोजन शनिधाम में उत्सव 

जोधपुर। शहर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पंचमुखी बालाजी मंदिर सिटी पुलिस क्षेत्र एवं शास्त्री नगर स्थित शनिधाम में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से रामायण पाठ एवं संकीर्तन मंडल द्वारा भक्ति रस से भरपूर आयोजन रखा गया है।

पंचमुखी बालाजी में 

कार्यक्रम 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को आरती के साथ होगी। प्रातः 8 बजे अखंड पाठ प्रारंभ किया जाएगा जिसका समापन 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रातः 9 बजे पूर्ण आरती के साथ होगा।

मंदिर परिसर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया जाएगा। बालाजी का श्रृंगार आकर्षक फूल-मालाओं और विशेष पत्तों से किया जाएगा वहीं पूरे मंदिर को भव्य रोशनी और फूलों की सजावट से सजाया जाएगा जिससे वातावरण भक्तिमय और दिव्य बनेगा।

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के आयोजन में पुजारी संजय शर्मा एवं समस्त पुजारीगण की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

वही शास्त्री नगर में शिव मंडल अध्य्क्ष  एवं महंत पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि हनुमान जी की सुबह आरती श्रंगार, पूजा, भजन आदि कार्यक्रम होंगे.

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।