सोजत: हजरत नुरशाह बाबा की दरगाह में बागड़ी परिवार द्वारा इफ्तार का आयोजन

सोजत: हजरत नुरशाह बाबा की दरगाह में बागड़ी परिवार द्वारा इफ्तार का आयोजन

सोजत: हजरत नुरशाह बाबा की दरगाह में बागड़ी परिवार द्वारा इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों ने कि बड़ी संख्या में शिरकत कर देश में अमन-चैन की मांगी दुआएं 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शहंशाह-ए-सोजत हज़रत नूरशाह बाबा दरगाह परिसर में आज बागड़ी परिवार की ओर से भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने उपस्थित होकर इफ्तार में शिरकत की।

इफ्तार दावत के मेजबान जनाब जहुरुद्दीन बागड़ी, जनाब अहमद बागड़ी एवं जनाब यासीन बागड़ी ने बताया कि रमजान के मुबारक महीने में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था करना उनके लिए गर्व और सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि माह-ए-रमजान इबादत, रहमत और बरकत का पाक महीना है, और शहंशाह-ए-सोजत के दरबार में रोज़ेदारों को इफ्तार कि दावत देना उनके लिए खुशी की बात है।

इफ्तार के दौरान दरगाह परिसर में भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का सुंदर माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सोजत मुस्लिम समाज के ACBO मोहम्मद रफीक, शबनम साहित्य समिति सचिव मोहम्मद इम्तियाज राही, शरीफ बागड़ी, जावेद टाक, सिलावट खालिद टांक, इकबाल चौहान, रूस्तम खां, इंसाफ बागड़ी, साहिल बागड़ी, इंसाफ खां नेता, रमीज पठान, अनवर सोऊ, शाहबाज खान, राजु बिहारी, उमैर टांक, मोहम्मद सरहान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

सभी रोज़ेदारों ने मिलकर इफ्तार किया और रमजान के इस पवित्र महीने में आपसी भाईचारे, सेवा और एकता के लिए दुआएं मांगी।