मनजीत सिंह तंवर को बनाया राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का प्रभारी

मनजीत सिंह तंवर को बनाया राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का प्रभारी

मनजीत सिंह तंवर को बनाया राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का प्रभारी

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही  

सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर आगामी 1 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के आयोजन की जिम्मेदारी इंडियन यूथ आईकॉन शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मनजीत सिंह तंवर को सौंपी गई है।

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने आयोजन की जिम्मेदारी सौंपते हुए बताया कि मनजीत सिंह तंवर पूर्व में भी गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड एवं राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव, सामाजिक सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए इस वर्ष भी उन्हें समारोह का प्रभारी बनाया गया है। आयोजन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के दौरान राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर तथा आयोजन समिति की प्रमुख सदस्य सुनील गाँधी आदि अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। युवाओं के मार्गदर्शक मनजीत सिंह तंवर शिक्षाविद् एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता हैं और झुंझुनूं जिले के काजड़ा ग्राम में स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक हैं। वे सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। पूर्व के आयोजनों में उनके योगदान को देखते हुए संस्थान ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है। राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए चयन समिति द्वारा अब तक प्रतिभागियों की तीन सूचियां जारी की जा चुकी हैं, जबकि प्रतिभाओं के चयन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। संस्थान के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों के आवेदन एवं प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं तथा चयन समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का चयन किया जा रहा है।

समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आमंत्रित कवि, पत्रकार, खिलाड़ी, पर्यावरण प्रेमी, शिक्षाविद्, लेखक, विधिवेत्ता, कलाकार एवं साहित्यकार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। आयोजन का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 1 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे होटल रानी बाग, सूरजगढ़, जिला- झुंझुनूं, राजस्थान में किया जायेगा। संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया है कि मनजीत सिंह तंवर अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ निर्वहन करते हुए समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।