पेंशनर समाज उप शाखा सोजत द्वारा 25 मई को RGHS में सुधार बाबत दिया जाएगा ज्ञापन
पेंशनर समाज उप शाखा सोजत द्वारा 25 मई को RGHS में सुधार बाबत दिया जाएगा ज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना RGHS में पिछले दो माह से हुई अव्यवस्था से पेंशनरों को चिकित्सा एवं दवा नहीं मिलने के कारण राजस्थान पेंशनर समाज ने 13 मई से जिलों में प्रदर्शन कर एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आंदोलन की शुरुआत कर दी। लेकिन अभी तक न तो पेंशनर समाज को विश्वास में लेकर कोई कारगर कदम उठाया गया न ही योजना के अंतर्गत चिकित्सा उपलब्ध करवाने में कोई सुधार हुआ है।
इस संदर्भ में राजस्थान पेंशनर समाज प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष श्री शंकर सिंह जी मनोहर की अध्यक्षता में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत 25 मई को प्रदेश की सभी 350 उपशाखाओं को माननीय मुख्य मंत्री महोदय के नाम ज्ञापन देने हेतु निर्देशित किया गया।
*उप शाखा अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि 25 मई को उपशाखा सोजत के पेंशनर्स पेंशनर भवन में प्रात: 11.30 बजे एकत्रित होकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी के साथ उप खंड अधिकारी/तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।*
उन्होंने उप शाखा सोजत के समस्त पेंशनर बंधुओं से निवेदन किया हे कि वे 25 मई को अधिकाधिक संख्या में पेंशनर भवन सोजत में उपस्थित हो कर अपना विरोध दर्ज कर ज्ञापन देने में सहयोगी बने ।