बगड़ी मे वर्षों से विवादित अतिक्रमण हटाया
बगड़ी मे वर्षों से विवादित अतिक्रमण हटाया
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मंगलवार को तहसील प्रशासन सोजत ने कार्यवाही करते हुए बगड़ी नगर के पटवार मंडल बगड़ी चक 2 के खसरा संख्या 5033, सार्वजनिक निर्माण विभाग की भूमि जो की सहवाज सारंगवास मुख्य सड़क पर स्थित है। उक्त भूमि पर वर्षों से मोहनलाल नायक का विवादित अतिक्रमण था उक्त अतिक्रमण को पूर्व मे भी 2022 मे तत्कालीन तहसीलदार द्वारा हटाया गया था लेकिन अतिकर्मी द्वारा वापस अतिक्रमण कर दिया था जिसकी शिकायतें ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को लगातार की जा राही थी । अतिक्रमण से आमजन को काफ़ी परेशानी हो रही थी ।ग्रामीणों की शिकायत पर आज तहसीलदार सोजत डॉ दिलीप सिंह के नेतृत्व मे राजस्व टीम भू अभिलेख निरीक्षक राजु सिंह राठौड़, बगड़ी आर आई हुकम सिंह चम्पावत, पटवारी चम्पा दान, किशन लाल, संजय मेवाड़ा, हुकमसिंह, सुनील सिंदल, पूनम चौधरी, मय बगड़ी नगर पुलिस जाब्ता, अतिक्रमण को हटाया गया व मौके से प्राप्त सामान को बगड़ी नगर पंचायत को सुपुर्द किया गया, आमजन ने वर्षों से हो रखें अतिक्रमण को हटाए जाने से राहत की सांस लीं। कार्यवाही के माध्यम से तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को लेकर गंभीर है और किसी भी तरह के अतिक्रमण को स्वीकार नहीं किया जाएगा ।