नीट में बच्चों के भविष्य से चीट,परीक्षा रद्द
नीट में बच्चों के भविष्य से चीट परीक्षा रद्द
जयपुर / नीट की परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई दुबारा परीक्षा होगी। लीक गैस पेपर 720 में सें 600 नम्बर के प्रश्न लीक हो गए। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सरकार द्वारा पिछले ढाई साल से लगातार दावा किया जाता रहा कि सरकार के कार्यकाल में कोई बड़ा पेपर लीक नहीं हुआ। लेकिन 3 मई को NEET परीक्षा से जुड़े खुलासों ने उन तमाम दावों की पोल खोल दी है। जिस परीक्षा पर देश के लाखों छात्रों का भविष्य और देश की चिकित्सा व्यवस्था की नींव टिकी हो अगर उसके सवाल परीक्षा से पहले ही बाजार में घूम रहे हों, तो यह केवल “पेपर लीक” नहीं बल्कि व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला है। रिपोर्ट के अनुसार बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल परीक्षा से पहले ही कथित गिरोह तक पहुंच गए थे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अब तक FIR क्यों नहीं हु जब जांच एजेंसी के पास इतने गंभीर इनपुट हैं, तो कार्रवाई में देरी किसके दबाव में हो रही है?राजस्थान जैसे राज्य में जहां हजारों परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के सपने के लिए जमीन तक बेच देते हैं, वहां इस तरह की घटनाएं केवल परीक्षा नहीं लीक करतीं, बल्कि बच्चों का भरोसा, मेहनत और भविष्य भी तोड़ देती हैं। यह सिर्फ राजनीति का मुद्दा नहीं है। यह देश के मेडिकल सिस्टम, मेरिट और आने वाली पीढ़ी के साथ खिलवाड़ है। अगर ऐसे मामलों में भी जवाबदेही तय नहीं होगी, तो ईमानदारी से पढ़ने वाले छात्र आखिर किस सिस्टम पर भरोसा करें। NEET UG 2026 परीक्षा रद्द पेपर लीक की आशंका के चलते फैसला CBI जांच करेगी करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी जानकारी के अनुसार पेपर लीक के मामले की जाँच होगी। जिसमें ईमित्र कोचिंग, पीजी संचालक व कई माध्यम सें पेपर लीक होने संभावना हैँ। सचिन पायलेट में पेपर रद्द को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।