घोड़ा घाटी रोड़ पर पलटी कार

घोड़ा घाटी  रोड़ पर पलटी कार

*घोड़ा घाटी बालाजी के सामने अनियंत्रित होकर पलटी हुंडई कार, महिला-पुरुष सवार*  

*जोधपुर। देर रात घोड़ा घाटी बालाजी के सामने एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूत्रों के अनुसार कार तेज गति के कारण संतुलन खो बैठी और पलटी खा गई।  

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार में महिला और पुरुष सवार थे और दोनों के नशे में होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।