श्रीनाथ जी की पावन धरा पर अखिल भारतीय मेघ संत सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर विशेष ध्यान देना चाहिए : महंत डॉ नानकदास जी महाराज
श्रीनाथ जी की पावन धरा पर अखिल भारतीय मेघ संत सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन
हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर विशेष ध्यान देना चाहिए : महंत डॉ नानकदास जी महाराज
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
नाथद्वारा। श्रीनाथ जी की पावन धरा अलख आश्रम कुचोली, नाथद्वारा में अखिल भारतीय मेघ संत सम्मेलन का आयोजन बालयोगी मगननाथ जी महाराज, अलख आश्रम सेवा समिति कुचोली नाथद्वारा के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न संप्रदाय से सैकड़ो साधु हजारों समाज बंधुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पधारे सभी साधु संतों, आचार्यों, महामंडलेश्वरो व पीरो का ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया गया।
सांय काल की महा प्रसादी पंगत में हजारों की संख्या में सत्संग पंडाल में उपस्थिति रही। जिसमें संगीतकार प्रभु प्रेमी सत सुकृत साहब ने हेली भजन बोलकर सबको मंत्र मुक्त किया वहीं कलाकारों ने भी अपनी अलग-अलग भजनों की प्रस्तुतियां दी।
अलख आश्रम सेवा समिति द्वारा आए हुए सभी संत महात्माओं का माला, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का शाल, दुपट्टा साफा पहनाकर मान सम्मान किया गया।

इस भव्य और सुंदर आयोजन को लेकर अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने अलख आश्रम के गादीपति मगन्नाथ जी महाराज को शाल ओढाकर व भारतीय संविधान प्रति भेंट की व धन्यवाद आभार प्रकट किया। अखिल भारतीय मेघ महासंघ संत सम्मेलन की एक विशेष बैठक सुबह आठ बजे से दस बजे तक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न संप्रदाय पंथ के महंत धर्मगुरु महामंडलेश्वरों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर समाज में व्याप्त बुराई, अंधविश्वास पाखंड, नशा मुक्ति और पवित्रता चरित्र पर विशेष मंथन किया गया।

जनसंख्या को लेकर महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने कहा एक-एक बच्चा पैदा करेंगे तो मठ मंदिर आश्रम गुरुद्वारा कौन संभालेगा एक बच्चा सरकारी नौकरी करेगा या खेती में काम करेगा या देश की रक्षा करेगा, यही जनसंख्या की घटति रफ्तार रही आने वाले समय में हमारी खेती भी कंपनियों के हाथ चली जाएगी और विदेशी लोग आकर के काम करेंगे। हमारा अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस विषय पर गहन चिंतन किया गया। महंत डॉ नानकदास जी महाराज ने कहा कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हर गरीब परिवार को मिले।
शिक्षा एक ऐसा साधन है जिसे संत समाज, भगत समाज, देश आगे तरक्की कर सकता है। मुख्य अतिथि महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने सभी साधु संतों से अपील की है कि अपना आशीर्वाद भगत का कल्याण कर भविष्य सुधारने। घर में खुशहाली सुख समृद्धि लाने के लिए दीजिए ताकि समाज और देश का भला हो। महंत अमृत राम जी ने कहा कि घर परिवार में आश्रम में मंदिर में भोजन बनाते समय हमें गुरु वाणी का चिंतन ईश्वर के नाम का सुमिरन करना चाहिए जैसे गुरुद्वारा में मां प्रसादी बांटी है तब गुरबाणी का पाठ होता है उससे भोजन भी मन प्रसाद बन जाता है जो हलवे का प्रसाद दिया जाता है।
महंत रामनाथ जी महाराज ने कहा कि हर परिवार को गुरुओं से दीक्षा शिक्षा संस्कार लेकर घर में सकारात्मक वातावरण बनाकर बच्चों में अच्छे संस्कार देने का प्रयास करना चाहिए। सांचौर से पधारे गणेश नाथ जी महाराज ने बाबा साहब की विचारों पर समाज को संगठित होकर के शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए हिम्मत के साथ आगे बढ़ाना है तो बाबा साहब का संविधान को पढ़ना होगा शिक्षा श्रेणी का दूध है।
रामेश्वरानंद नागौरी गेट जोधपुर ने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन आत्मा अनुभूति से हम समाज को सही रास्ते पर लाकर के पवित्रता ला सकते हैं झूठ कपट छल छिद्र छोड़ने का एक उपाय है ईश्वर चिंतन आत्म चिंतन।

सभी संतो ने बहुत अच्छा उपदेश दिया सभी संतों का नारा *हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा* आध्यात्मिक शक्तिता से समाज में पवित्रता मानसिक शांति मानसिक संतुलन को ठीक करके सामाजिक व्यवस्थाओं को अच्छा कर सकते हैं नैतिक शिक्षा पर हम अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपने घर परिवार को मंदिर बना सकते हैं खुशी लाने के लिए हमें अच्छे सच्चे गुरु का सानिध्य चाहिए। इस विषय पर जालोर से एडवोकेट योगी सुरेश नाथ जी महाराज पाली से रघुनाथ पीर आश्रम से पीर बालक नाथ जी महाराज बालोतरा से योगीराज संतोष नाथ जी महाराज कृष्ण नाथ जी महाराज रामनाथ जी महाराज सेवा नाथ जी महाराज प्रभु नाथ जी महाराज पिंगला नाथ जी महाराज, सेवरिया से औघड़नाथ जी महाराज जोधपुर से विजील आश्रम अमृत राम जी महाराज महामंडलेश्वर शंकर पुरी जी महाराज धर्म गुरु रामेश्वर आनंद जी महाराज महंत रामनाथ जी महाराज, ब्यावर से भजनानंद जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जितेंद्र बाणियां , लोकेश, अमराराम खिंवताणा सहीत सेवा में लग रहे हैं आयोजन में पुस्तक विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी संतो को तिलक लगाकर दक्षिणा देकर विदा किया। सत्य सनातन धर्म संस्कृति में श्रीनाथजी भगवान मंदिर का दर्शन-पूजन किया। प्रशासन का अच्छा सहयोग रहा।
