13 वर्षों बाद शनिवार को शनि जयंती शुभ फलदायक

13 वर्षों बाद शनिवार को शनि जयंती शुभ फलदायक
13 वर्षों बाद शनिवार को शनि जयंती शुभ फलदायक

13 वर्षों बाद शनिवार को शनि जयंती शुभ फलदायक 

शनि जयंती पर सूक्ष्म तेल चढ़ाकर तेल बचाने की हैँ अपील।

 जोधपुर 15 मई /शनि धाम शास्त्री नगर में शनि जयंती महोत्सव 16 मई शनिवार को मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण करली गई हैँ।  इस मौके पर 11 हजार रक्षा कवचों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।13 वर्षों बाद शनिवार को शनि जयंती आई है। शनिधाम शास्त्री नगर में शनि जयंती की तैयारियां पूर्ण करली गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक संकट पर की गई अपील को ध्यान में रखते हुए शनि भक्तों से कम से कम तेल चढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा गौ सेवा,चिटियों की सेवा गरीबों को शनि जयंती पर दान करने की अपील की है।

शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर के महंत श्रीमाली पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है इस बार 13 वर्षों बाद ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या शनि जयंती शनिवार को आई है। शनि ढैया शनि साढ़ेसाती और शनि महादशा से पीड़ित भक्तों के लिए शनि जयंती शनिवार को आना अति शुभ फलदायक है। इस दिन शनि देव का तेलाभिषेक पूजन पाठ दान पुण्य करने से शनि देव अति प्रसन्न होकर फ्लदायक होंगे। पंडित बोहरा ने बताया कि शनि जयंती पर शनि धाम शास्त्री नगर में विभिन्न धार्मिक मनोरथ आयोजित किए जाएंगे। शनि देव की विशेष पूजा अर्चना, शनि महायज्ञ शनि महाआरती के साथ विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।

उन्होंने ने बताया कि इस अवसर पर 21 हजार लीटर तेल से शनि देव का विशेष तेलाभिषेक किया जाना था लेकिन वैश्विक संकट को देखते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत करने की अपील पर शनि धाम में निर्णय लिया गया कि शनि देव के भक्त कम से कम तेल अर्पण करें और शनि का चढ़ा तेल जो गौशाला को गौ सेवा में जाता है तो शनि को तेल थोड़ा अर्पण करें और गौ सेवा में चारा अधिक से अधिक डाले और चीटियों की सेवा करें। इस अवसर पर महापूजन, षोडशोपचार पूजन किया जाएगा, एक लाख दीपक से और ग्यारह सौ नारियल गोटे से महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात् 11 हजार रक्षा कवचों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

पंडित बोहरा ने बताया कि सुबह सात बजे ध्वजारोहण से शनि जयंती महोत्सव की शुरुआत होगी। सुबह नौ बजे शनि सहस्त्र नाम पाठ दोपहर बारह बजे विशेष जन्म महाआरती होगी। शाम चार बजे शनि तेलाभिषेक महापूजन होगा। शाम छः बजे से रात्रि बारह बजे तक विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। रात्रि को महाआरती की जाएगी। महाआरती के पश्चात् भोजन प्रसादी भण्डारा आयोजित किया जाएगा। रात्रि बारह बजे शनि जन्म महाआरती की जाएगी ।

शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर स्थित दक्षिण मुखी शनि हनुमान शीघ्र फलदायक है। यह शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ महाराष्ट्र अहमदनगर के पश्चात् भारत का दूसरा और राजस्थान का पहला फलदायक शनि मंदिर है। शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ शिंगणापुर जहां आज भी पूरे शहर में ताले नहीं लगते वो ही चमत्कारी दक्षिण मुखी शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ शनिधाम शास्त्री नगर जोधपुर है।इस अवसर पर दोपहर में शिव मंडल जोधपुर का 12.56 आयोजन किया जाएगा। और भजन होंगे जोधपुर शहर के अन्य शनि मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे।