पाली पुलिसने चलाया ऑपरेशन - "गुप्त, अपराध पर लगाएंगे अंकुशi

पाली पुलिसने चलाया ऑपरेशन - "गुप्त, अपराध पर लगाएंगे अंकुशi

पाली पुलिसने चलाया ऑपरेशन - "गुप्त, अपराध पर लगाएंगे अंकुश

पाली /पाली पुलिस ने मादक पदार्थ को  बेचने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध जिले में ऑपरेशन गुप्त शुरू कर क्राइम को रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया. पुलिस अधीक्षक ने सट्टा, क्राइम एवं  अवैध नशे क़ी सामग्री पर अंकुश रखने के लिए कमर कस ली हैँ. पोस्टर का विमोचन करते हुए पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने  कहा कि समाज में नशे का चलन बढ़ रहा है तस्कर चोरी छिपे ड्रग्स बेच कर लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते है. पुलिस समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए है. कोई भी व्यक्ति अवैध कार्यों की बेफिक्र होकर  पुलिस को शिकायत कर सकता है कई  प्रकरणो में लोगों का ड्रग्स सप्लाई करते पकड़ा गया हैँ.         इस मौके पर पुलिस अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे.उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र या जिले में जुआ, सट्टा शराब ऑनलाईन बेटिंग या सेन्टर बिना नंबरी / सर्दिग्ध वाहन बजरी खनन सोशल मिडिया पर हथियार सहित डराने व धमकाने की पोस्ट, रील डालना अपराध और संदिग्ध व्यक्ति,हथियार


 मनचले/रोमियों  इत्यादि
विधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके,  व्हाट्स-अप्प   925 125 5006 शेयर करने की अपील की.पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली थाना में 9अक्टूबर को सीएलजी की बैठक अपरान्ह एक बजे रखी गईं हैँ