मक्का मदीना की पवित्र यात्रा उमराह पर जाने वाले जायरीनों का किया स्वागत
मक्का मदीना की पवित्र यात्रा उमराह पर जाने वाले जायरीनों का किया स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। मक्का मदीना की पवित्र यात्रा उमराह पर जाने वाले पूर्व मुस्लिम समाज अध्यक्ष सत्तार मोहम्मद कंटालिया व उनकी पत्नी हसीना बानो का मालियों की हवेली के पीछे ताजक भवन में स्वागत पूरे सम्मान, गर्मजोशी और धार्मिक परंपराओं के साथ किया गया। दोस्त अहबाब ने उनसे गले मिलकर मक्का मदीना की पवित्र यात्रा की मुबारक पेश की।और देश में अमन-चैन खुशहाली व मगफिरत (दुआ-ए-माफी) की विशेष दरख्वास्त की गई। इस अवसर पर हसीना बानो व सत्तार मोहम्मद का साफा व फूलों की माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

ये थे मोजूद
डॉ सलीम मोहम्मद, हाशम खान, कंटालिया, अब्दुल गनी ताजक, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, मिस्त्री मोहम्मद असलम ताजक, इनायत नूरी, गबरू शाह, बाबू खान मेहर, मोहम्मद असलम, फकीर मोहम्मद पठान, हाजी अब्दुल सलीम मास्टर, मोहम्मद याकूब ताजक, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद यूसुफ ताजक आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

