शेख समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच 28 जून को सोजत में होगा भव्य सम्मान समारोह निमंत्रण पत्र वितरित 

शेख समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच 28 जून को सोजत में होगा भव्य सम्मान समारोह निमंत्रण पत्र वितरित 

शेख समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच 

28 जून को सोजत में होगा भव्य सम्मान समारोह निमंत्रण पत्र वितरित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शिक्षा के क्षेत्र में शेख समाज को जागरूक करने समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजबंधुओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से शेख समाज मानव सेवा संस्थान द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समाज में इस आयोजन को प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

संस्था अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख बताया कि समारोह में शिक्षा, खेल, सरकारी सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शेख समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के लिए अब तक 120 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी निर्धारित नियमों के अनुसार जांच की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि सोजत के अलावा पाली, बगड़ी, ब्यावर, सरवाड़ शरीफ, जोधपुर, फालना, किशनगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिससे समाज में इस आयोजन के प्रति उत्साह और सहभागिता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 28 जून 2026 (रविवार) को हजरत मस्तानशाह बाबा-नूरशाह बाबा दरगाह परिसर, सोजत सिटी में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति में अध्यक्ष हनीफ भाई ठेकेदार, उपाध्यक्ष शाहिद भाटी, सचिव मोहम्मद हुसैन (बबलू), उप सचिव मोहम्मद हुसैन (सर), केशियर इरफान अहमद, उप केशियर मोहम्मद इमरान (सरवाड़ी), कानूनी सलाहकार मोहम्मद रियाज शेख, वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद इशाक शेख स्टार साउंड, संगठन मंत्री मोहम्मद रमजान तथा मीडिया प्रभारी जावेद (एम.जे.) सहित पूरी कमेटी और समाजबंधु आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं इस भव्य कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी संस्था द्वारा वितरित किए जा रहे हैं।