पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु 13 मई को जिला कलेक्टर को ज्ञापन
पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु 13 मई को जिला कलेक्टर को ज्ञापन
विक्रेता नहीं देते दवाई
पाली 12 मई। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (R.G.H.S.) से संबंधित राजकीय एवं अनुबंधित चिकित्सालयों तथा फार्मा स्टोर्स द्वारा सुविधाओं के बहिष्कार किए जाने से प्रदेश के पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पाली पेंशनर शाखा अध्यक्ष सोहन लाल जोशी ने बताया कि आरजीएचएस योजना की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर 13 मई 2026, बुधवार को प्रातः 10:30 बजे पेंशनर समाज द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर पाली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।
वर्तमान में इस चिकित्सा सुविधा का लाभ समय पर पेंशनर्स को नहीं मिल पा रहा है। दवाई विक्रेता पेशनर्स को दवाई उपलब्ध नहीं करा रहें है। वे भुगतान लंबित होने की बात करते है। पेशनर्स डॉक्टर व दवाई विक्रेता के बीच चक्कर लगा कर इस गर्मी में बेहाल हो रहें हैँ।